{"_id":"5da59acd8ebc3e017e52d3e4","slug":"allahabad-university-news-violence-activities-demanding-student-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर बवाल
Tue, 15 Oct 2019 03:39 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 15 Oct 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को छात्र परिषद भंग कर छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर जमकर बवाल मचाया। खबर है कि विश्वविद्यालय के उपद्रवी छात्रों ने सड़क जाम कर दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालय के छात्र परिषद का विरोध कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के भीतर भी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। स्थिति पर काबू पाने के लिए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एसएसपी, डीएम और एसपी सिटी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस के आने के बाद भी छात्रों का उपद्रव शांत नहीं हो रहा था। इसपर पुलिस ने वीसी दफ्तर के बाहर हंगामा कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद अब हालात पर काबू पा लिया गया है।
विश्वविद्यालय परिसर में अब भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। पूरा परिसर पुलिस छावनी में बदल गया है। सुरक्षा की दृष्टि से छात्रों की सभी हरकतों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।