फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students locked Allahabad University Vice Chancellor Room Prayagraj

निलंबन से नाराज छात्रों ने कुलपति दफ्तर पर फिर जड़ा ताला

Thu, 03 Sep 2020 09:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:52 AM IST
सार

चीफ प्रॉक्टर के आश्वासन के बाद हॉस्टल के मुद्दे पर कई दिनों से चल रहा आमरण अनशन समाप्त
केंद्र सरकार की गाइड लाइन आने के बाद ही हॉस्टल खोलने पर होगा निर्णय

विज्ञापन
Students locked Allahabad University Vice Chancellor Room Prayagraj
allahabad university - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में नौ छात्रों के निलंबन से नाराज अन्य छात्रों ने मंगलवार को फिर से कुलपति कार्यालय पर ताला जड़ दिया। दो घंटे तक वहां हंगामा चला। जिला एवं पुलिस प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय ने छात्रों से कहा कि निलंबन तुरंत वापस नहीं लिया जा सकता है। यह एक प्रक्रिया के तहत ही होगा। इसमें समय लगेगा। निलंबन वापसी पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। इस पर छात्र मान गए और हॉस्टल के मुद्दे पर डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सामने कई दिनों से चल रहा आमरण अनशन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


छात्र मांग रहे थे कि उन्हें हॉस्टल में रहने की अनुमति दी जाए या हॉस्टल की फीस माफ की जाए। इविवि प्रशासन दोनों ही मांगों को पूरी करने के लिए तैयार नहीं था। इस पर छात्रों ने सोमवार को कुलपति, चीफ प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू कार्यालय पर ताला जड़ दिया था। इस मामले में इविवि प्रशासन ने नौ छात्रों को निलंबन कर दिया था।
विज्ञापन


इस कार्रवाई से भड़के छात्र मंगलवार को कुलपति कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और दफ्तर ताला जड़ दिया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया और दोनों तरफ से धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसी बीच मौके पर एसीएम एवं सीओ पहुंचे। उन्होंने कुलपति से जाकर बात की, जिसके बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय को छात्रों से वार्ता करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि अब ऑनलाइन परीक्षा होनी है, इसलिए हॉस्टल में रहने की अनुमति नहीं मिलेगी। छात्रों से अभी हॉस्टल की फीस नहीं मांगी जा रही है, सो इस मुद्दे पर अभी कोई आश्वासन नहीं दिया जा सकता। जहां तक बात नौ छात्रों के निलंबन की है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत निलंबन वापसी पर विचार किया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर ने यह भी कहा कि हॉस्टल खोले जाने के मसले पर भविष्य में केंद्र सरकार की कोई गाइडलाइन आती है, उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद छात्र वहां से हटने को तैयार हो गए।


इसके बाद चीफ प्रॉक्टर ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सामने अनशन स्थल पर जाकर सत्यम कुशवाहा व शरद शंकर को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया और दोनों को एंबुलेंस से बेली अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया। इस मौके पर जितेश मिश्र, अभिषेक यादव, जय सिंह यादव, मुरारी कुमार, अभिषेक द्विवेदी, सौरभ द्विवेदी, आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed