{"_id":"5f31a0548ebc3e3cca0c720c","slug":"allahabad-university-news-city-desk-news-ald2833082141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी समेत चार विषयों में पीएचडी की 54 सीटें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी समेत चार विषयों में पीएचडी की 54 सीटें बढ़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कुल 621 सीटों पर प्रवेश के लिए होंगे आवेदन, बायोकेमेस्ट्री विषय में 13 से घटकर छह हो गईं सीटें
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में हिंदी से पीएचडी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए राहत वाली खबर है। आवेदन के वक्त इविवि में हिंदी विषय में पीएचडी की कोई सीट नहीं थी, लेकिन अब 18 सीटें उपलब्ध हैं। हिंदी समेत कुल चार विषयों में 54 सीटें बढ़ा दी गईं हैं और बायोकेमेस्ट्री विषय में सीटों की संख्या 13 से घटकर छह रह गई है।
इविवि एवं संघटक कॉलेजों में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (इविवि) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन के वक्त इविवि एवं संघटक कॉलेजों में कुल 574 सीटों पर प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लेकिन, अब सीटों की संख्या बढक़र 621 पहुंच गई है। उस वक्त इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फिजिकल एजूकेशन, यूजिक एंड परफॉर्मिंग आट्र्स और हिंदी में सीटों की संख्या शून्य दर्शायी गई थी, लेकिन अब तीनों विषयों में सीटें उपलब्ध हैं।
इविवि में अब हिंदी में पीएचडी की सीटों की संख्या 18, फिजिकल एजूकेशन में चार और म्यूजिक और परफॉर्मिंग आट्र्स में पीएचडी की आठ सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। इसके अलावा कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में जहां इविवि में कोई सीट नहीं थीं, वहीं अब छह सीटें उपलब्ध हैं, जबकि सीएमपी में इस विषय में पहले 12 सीटें थीं, जो अब बढक़र 30 हो गई है। बायोकेमेस्टी विषय में इविवि में पीएचडी की सीटें पहले 13 थीं, जो अब घटकर छह रह गई हैं।
विज्ञापन
क्रेट के लिए एक हजार से अधिक आवेदन
इविवि एवं संघटक कॉलेजों में क्रेट के लिए एक हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। अब तक कुल 219580 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं और इनमें से 114005 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। क्रेट के लिए 3170 रजिस्ट्रेशन एवं 1040 आवेदन हुए हैं।
स्नातक में प्रवेश के लिए 63286, परास्नातक के लिए 17215, आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 2024, बीएएलएलबी के लिए 7329, एलएलबी के लिए 13098, बीएड के लिए 4290, एमएड के लिए 1042, एमएबीए/एमबीएआडी के लिए 1363 और एलएलएम के लिए 3318 अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।