फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University News: 65 admissions in BSc Mathematics, second phase counseling from today

Allahabad University News : बीएससी गणित में 65 प्रवेश, आज से दूसरे चरण की काउंसलिंग

Mon, 09 Nov 2020 11:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University News: 65 admissions in BSc Mathematics, second phase counseling from today
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सोमवार को बीएससी गणित में 65 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए। बीएससी गणित और बीकॉम में दूसरे चरण के प्रवेश की प्रक्रिया मंगलवार यानी 10 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इसके लिए कटऑफ अंक पहले ही जारी किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


बीकॉम में प्रवेश के लिए सभी श्रेणियों में 191 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 172 या अधिक, एससी वर्ग में 144 या अधिक, ईडब्ल्यूएस वर्ग में 172 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी 10 नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक च्वाइस फिलिंग एवं डॉक्यूमेंट को अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 11 नवंबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन जारी होगा और इसके बाद 11 से 12 नवंबर के बीच  शाम चार बजे तक ऑनलाइन फीस जमा होगी।

विज्ञापन

Allahabad University News: 65 admissions in BSc Mathematics, second phase counseling from today
allahabad university

बीएससी गणित गणित में प्रवेश के लिए ओबीसी वर्ग में 165 या अधिक  अंक, एससी वर्ग में 138 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी 10 नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक च्वाइस फिलिंग एवं डाक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 11 नवंबर को सुबह नौ से दस बजे तक सीट एलॉटमेंट होगा और उसी दिन सुबह 10 से शाम चार बजे तक ऑनलाइन फीस जमा होगी।

Allahabad University News: 65 admissions in BSc Mathematics, second phase counseling from today
Allahabad University

एडीसी में बीकॉम, बीएससी में प्रवेश आज

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में 10 नवंबर को बीकॉम और बीएससी में प्रवेश लिए जाएंगे। बीकॉम प्रथम वर्ष (केवल छात्र) में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 165 या अधिक अंक एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी बीएससी प्रथम वर्ष (छात्र एवं छात्राएं) में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 150 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी कीडगंज परिसर में सुबह नौ से 11 बजे के मध्य रिपोर्ट करेंगे और सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश लेंगे। वहीं, बीकॉम प्रथम वर्ष (केवल छात्राएं) में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 160 या अधिक अंक पाने वाली एवं एसट वर्ग की सभी छात्राएं जीरोरोड परिसर में नौ से 11 बजे के मध्य रिपोर्ट करेंगी और सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश लेंगी। 

ईसीसी में शुरू हुई नए सत्र की पढ़ाई

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में सोमवार से नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई। पहले दिन बीकॉम, बीएससी एवं बीसीएस प्रथम वर्ष की ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया किया। ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति उत्साहजनक रही। मंगलवार से बीए प्रथम वर्ष की ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो जाएगा। नए सत्र की ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू करने के मामले में ईसीसी ने इविवि के साथ अन्य संघटक महाविद्यालयों को भी पीछे छोड़ दिया है। ईसीसी में स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि इविवि एवं अन्य संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed