फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university new session will be start from new session

इविवि का नया शैक्षिक सत्र एक नवंबर से

Thu, 08 Oct 2020 02:20 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
allahabad university new session will be start from new session
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इविवि एवं संघटक कॉलेजों में नया शैक्षिक सत्र एक नवंबर से शुरू होगा। इविवि में अब पांच नहीं बल्कि सप्ताह में छह दिन कक्षाओं का संचालन होगा। साथ ही शनिवार को कक्षाओं के साथ कार्यालयों में भी काम होगा। इससे कोरोना के चलते छात्रों के नुकसान की भरपाई की जा सकेगी। इविवि प्रशासन ने यह निर्णय यूजीसी के निर्देश पर लिया है। कुलपति प्रो. आरआर तिवारी की मंजूरी के बाद रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल ने नया शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। रजिस्ट्रार ने बताया कि 31 अक्तूबर तक नए सत्र में प्रवेश करने के बाद एक नवंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यह जानकारी सभी संकाय अध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों को भेज दी गई है।
विज्ञापन


इविवि की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार 31 अक्तूबर तक नए छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पहले सेमेस्टर की कक्षाएं एक नवंबर से शुरू होंगी। पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ से 26 मार्च 2021 के बीच होंगी। पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं पूरी होने के बाद 27 मार्च से चार अप्रैल तक सेमेस्टर ब्रेक दिया जाएगा। दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं पांच अप्रैल से शुरू होंगी। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ से 21 अगस्त के बीच होंगी। 22 से 29 अगस्त के बीच सेमेस्टर ब्रेक होगा। 2021- 2022 के लिए नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत एक सितंबर 2021 से होगी।
विज्ञापन


पुराने छात्रों के लिए वार्षिक कैलेंडर
इविवि की ओर से वार्षिक प्रणाली के लिए नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी करने की बात कही गई है। प्रवेश पूरा होते ही एक नवंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। वार्षिक परीक्षाएं एक जुलाई से 10 अगस्त के बीच होंगी। नए सत्र 2021-2022 की शुरुआत एक सितंबर 2021 से होगी। पुराने छात्रों के लिए सेमेस्टर कैलेंडर के तहत ऑनलाइन कक्षाएं 17 अगस्त से चल रही हैं। सेमेस्टर परीक्षाएं 15 से 31 मार्च केेे बीच होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन पांच अप्रैल से सेमेस्टर परीक्षाएं नौ से 25 अगस्त के बीच होगा। वहीं, 26 से 31 अगस्त के बीच सेमेस्टर ब्रेक होगा। नया सत्र 2021-2022 एक सितंबर 2021 से शुरू होगा। पुराने छात्रों के लिए वार्षिक कैलेंडर के अनुसार कक्षाओं का संचालन 17 अगस्त से होगा। वार्षिक परीक्षाएं एक मई से 10 जून के बीच होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed