फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university new session admission form

पिछले साल के बराबर पहुंची आवेदनों की संख्या

Tue, 04 Aug 2020 09:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
allahabad university new session admission form
allahabad university new session admission form
-क्रेट के लिए चार दिन में 488 अभ्यर्थियों ने किए आवेदन
विज्ञापन

-अब तक दो लाख से अधिक पंजीकरण, 112671 आवेदन
प्रयागराज। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदनों की संख्या पिछले साल के लगभग बराबर पहुंच गई है। पिछले साल एक लाख 14 हजार आवेदन आए थे और इस बार एक लाख 12 हजार 671 आवेदन आ चुके हैं। क्रेट के लिए आठ दिनों में 488 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
क्रेट को छोड़कर बाकी सभी पाठ्यक्रमों में इविवि एवं कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि क्रेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है। ऐसे में आवेदनों की संख्या अभी और बढ़ेगी। आने वाले दिनों में आवेदनों की संख्या पिछले साल से अधिक होने की पूरी उम्मीद है। लेकिन, कोविड-19 के बीच बड़ी संख्या में आवेदन आने पर इविवि के लिए प्रवेश परीक्षा कराना भी बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि इस बार इविवि को प्रवेश परीक्षा के लिए अतिरिक्त केंद्रों की आवश्यकता पड़ेगी। प्रवेश परीक्षा 21 सितंबर से प्रस्तावित है। हालांकि, इविवि प्रशासन ने तय किया है कि अगर परीक्षा कराने की स्थिति नहीं बनती है तो मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए अब तक दो लाख 15 हजार 740 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं और इनमें से एक लाख 12 हजार 671 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। स्नातक में प्रवेश के लिए 102480 एवं 62873, परास्नातक के लिए 44445 एवं 17114, आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 23268 एवं 2005, बीएएलएलबी के लिए 11435 एवं 7270, बीएड के लिए 5980 एवं 4245, एमएड के लिए 1415 एवं 1034, एमएबीए/एमबीएआरडी के लिए 1967 एवं 1347, एलएलएम के लिए 3890 एवं 3297 और क्रेट के लिए 1889 एवं 488 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed