फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Law semester examinations are now proposed from July 7, earlier from May 20

इलाहाबाद विवि : विधि की सेमेस्टर परीक्षाएं अब सात जुलाई से, पहले 20 मई से थीं प्रस्तावित

Mon, 09 May 2022 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 May 2022 11:12 PM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा एवं सत्र 2020-21 की द्वितीय परीक्षा सात से 21 जुलाई तक अपराह्न दो से चार बजे की पाली में होगी। 

विज्ञापन
Allahabad University: Law semester examinations are now proposed from July 7, earlier from May 20
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में विधि की सेमेस्टर परीक्षाएं सात जुलाई से आयोजित की जाएंगी। पहले ये परीक्षाएं 20 मई से प्रस्तावित थे, लेकिन छात्र इसका विरोध कर रहे थे। छात्रों की समस्या को ध्यान में रखते हुए इविवि प्रशासन ने सोमवार को सेमेस्टर परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया।

विज्ञापन



जो छात्र परीक्षा टालने की मांग कर रहे थे, उनका तर्क था कि एक सेमेस्टर की अवधि छह माह की होती है, जबकि कक्षाएं केवल एक माह चलीं। प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का स्पोर्ट्स कोटा में प्रवेश की प्रक्रिया ही मई के पहले सप्ताह तक चली। उन्हें प्रोजेक्ट वर्क भी पूरा करना है। ऐसे में 20 मई से परीक्षा कैसे दे पाएंगे। इस मुद्दे पर सोमवार को भी विधि के छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी की। मांगें पूरी होने के आश्वासन के बाद छात्र वहां से हटे और शाम को इविवि प्रशासन ने विधि की सेमेस्टर परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया।

विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम
परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा एवं सत्र 2020-21 की द्वितीय परीक्षा सात से 21 जुलाई तक अपराह्न दो से चार बजे की पाली में होगी। वहीं, एलएलबी प्रथम सेमेस्टर नए पाठ्यक्रम की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा एवं सत्र 2020-21 की द्वितीय परीक्षा आठ से 25 जुलाई तक अपराह्न दो से चार बजे की पाली में आयोजित की जाएगी।


इसके अलावा बीएएलएलबी पहले एवं छठवें सेमेस्टर के नए पाठ्यक्रम की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा एवं सत्र 2020-21 की द्वितीय परीक्षा नौ से 20 जुलाई तक सुबह 8.30 से 10.30 बजे और बीएएलएलबी चौथे एवं आठवें सेमेस्टर की सत्र 2021-22 के नए पाठ्यक्रम की परीक्षा एवं सत्र 2020-21 की बैक पेपर परीक्षा नौ से 20 जुलाई तक अपराह्न दो से चार बजे की पाली में आयोजित की जाएगी। वहीं, एलएलएम प्रथम सेमेस्टर के नए पाठ्यक्रम की सत्र 2021-20 की मुख्य परीक्षा एवं सत्र 2020-21 की बैक पेपर परीक्षा सात से 19 जुलाई तक अपराह्न दो से चार बजे की पाली में होगी। 

पीजी के कई पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के कार्यक्रम भी जारी
इविवि प्रशासन ने पीजी के कई पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं के कार्यक्रम भी जारी किए हैं। इसके तहत एमएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 25 मई तक, एमटेक (ईसीई) एवं एमटेक (सीएसई) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 23 मई, एमएससी फिजिक्स प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 23 से 30 मई, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 10 से 23 मई, एमएससी मैटेरियल साइंस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 25 मई एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 20 मई, एमएससी कॉग्नेटिव साइंस द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 23 मई एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चार से 24 मई, एमए मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 23 से 31 मई, एमए महिला अध्ययन प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 10 से 14 मई, एमए संगीत प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 21 मई एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 11 से 21 मई तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं सुबह 11 से अपराह्न एक बजे की पाली में होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed