फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University is going to start washout action in hostels

Prayagraj: वॉशआउट के बाद नियमित रूप से निगरानी के लिए गठित होगी टीम, पुलिस करेगी मदद

Fri, 15 Dec 2023 01:11 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Dec 2023 01:11 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों में वॉशआउट होगा। चीफ प्रॉक्टर ने पुलिस प्रशासन और हॉस्टलों के अधीक्षकों के साथ बैठक की। वॉशआउट के बाद नियमित रूप से निगरानी के लिए टीम का गठन होगा।

विज्ञापन
Allahabad University is going to start washout action in hostels
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) हॉस्टलों में वॉशआउट की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। बृहस्पतिवार को चीफ प्रॉक्टर और पुलिस प्रशासन के बीच हुई बैठक में तय हुआ कि इस बाबत जल्द ही एक कार्ययोजना तैयार कर अभियान चलाया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर ने हॉस्टलों के अधीक्षकों के साथ भी बैठक की और वॉशआउट के बाद हॉस्टलाें में नियमित निगरानी के लिए टीम गठित करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कर्नलगंज इंस्पेक्टर बृजेश सिंह और उनके सहयोगियों ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह के साथ हुई बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से छात्रावासों की अनुशासन व्यवस्था सुधारने के लिए पूरा सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया गया। बैठक में तय हुआ कि जल्द ही एक कार्ययोजना तैयार कर हॉस्टलों में वॉशआउट की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चीफ प्रॉक्टर की अध्यक्षता में हॉस्टल के अधीक्षकों के साथ हुई बैठक में तय हुआ कि वॉशआउट के बाद हॉस्टलों से जुड़े सभी शिक्षकों, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों, डीएसडब्ल्यू कार्यालय से संबद्ध शिक्षकों और स्थानीय पुलिस थाना/चौकी के एक टीम बनाई जाएगी, जो समय-समय पर छात्रावासों में जाकर अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेगी।

विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि किसी छात्र के नाम आवंटित कक्ष में कोई दूसरा व्यक्ति रह रहा है और छात्र की ओर से इस आशय की कोई शिकायत अधीक्षक को नहीं दी गई है तो संबंधित अंत:वासी को भी दोषी माना जाएगा और उसका पंजीकरण/प्रवेश तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। छात्रावास में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रजिस्टर में उसकी पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी और रात आठ बजे के बाद किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

छात्रावास में अंत:वासी या बाहरी व्यक्ति के चार पहिया वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रावासों के मेन गेट पर शक्तिशाली सीसीटीवी कैमरे लगवाने और इसका एक्सेस आईटी सेल के साथ छात्रावास को भी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। यह भी तय हुआ कि हॉस्टलों में तीन साल से अधिक समय से निरंतर कार्यरत कार्यालय सहायकों को स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed