फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university

आगामी सत्र में भी शिक्षक-कर्मचारी नहीं

Sun, 08 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
allahabad university
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आगामी सत्र में भी शिक्षकों की कमी की वजह से नियमित कक्षाएं नहीं चल पाएंगी तो कर्मचारियों की भर्ती अटकी रहने से लाइब्रेरी से किताबें नहीं मिल पाएंगी। वर्षों की कवायद के बाद भी हाल-फिलहाल भर्ती प्रक्रिया शुरू होती नहीं दिख रही। इतना ही नहीं अफसरों के भी कई पद खाली हैं। कई पदों के लिए तो परीक्षा तथा साक्षात्कार भी हो चुका है लेकिन महीनों से रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में शिक्षकों के तकरीबन पांच सौ पद खाली हैं। इन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू है लेकिन विवाद को देखते हुए आगामी सत्र शुरू होने से पहले नियुक्ति की उम्मीद नहीं है। इसकी वजह से नियमित कक्षाओं के साथ रिसर्च भी प्रभावित है। शिक्षकों की कमी की वजह से जेआरएफ भी डीफिल के लिए भटक रहे हैं। इसी तरह से कर्मचारियों के 100 से अधिक पद खाली हैं। इनके अलावा ओबीसी आरक्षण के तहत भी 82 पद स्वीकृत हुए हैं। इसकी वजह से परीक्षा विभाग, लाइब्रेरी का काम बुरी तरह से प्रभावित है।
विज्ञापन


 लाइब्रेरी से छात्र-छात्राओं को किताबें नहीं मिल पाने की मुख्य वजह भी कर्मचारियों की कमी है। कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती की तीन वर्ष से कवायद की जा रही है। नए साल में भी इन पदों के लिए नोटिफिकेशन की कवायद की गई लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका है। ऐसे में आगामी सत्र शुरू होने से पहले नियुक्ति की उम्मीद नहीं है। विश्वविद्यालय में पीआरओ, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, ऑडिटर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन समेत कई पद खाली हैं। इनमें से असिस्टेंट पीआरओे, ऑडिटर, लॉ स्टेट ऑफिसर समेत कई पदों के लिए परीक्षा भी हो चुकी है लेकिन छह महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed