फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Graduation second and third year annual examination from March 22

इलाहाबाद विवि: स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा 22 मार्च से 

Fri, 26 Nov 2021 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Nov 2021 09:52 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह की ओर से जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन बीए अंतिम वर्ष में संस्कृत, अरबी विषय के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा प्रथम पाली में होगी। अंतिम दिन यानी 6 मई को स्नातक द्वितीय वर्ष के उर्दू विषय के अंतिम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Allahabad University: Graduation second and third year annual examination from March 22
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षा 22 मार्च से शुरु होगी। शुक्रवार को स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया गया। परीक्षा सुबह की पाली में आठ से दस बजे और दोपहर में तीन से पांच बजे के मध्य दो पालियों में होगी। विवि प्रशासन की ओर से अभी स्नातक प्रथम वर्ष का परीक्षा कार्यक्रम नहीं जारी किया गया है, क्योंकि प्रथम वर्ष में 24 नवंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई जो अभी चल रही है। स्नातक की यह परीक्षा 50 दिन तक चलेगी।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह की ओर से जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन बीए अंतिम वर्ष में संस्कृत, अरबी विषय के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा प्रथम पाली में होगी। अंतिम दिन यानी 6 मई को स्नातक द्वितीय वर्ष के उर्दू विषय के अंतिम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। प्रो. सिंह ने बताया कि  स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। संबंधित छात्र-छात्राएं परीक्षा तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

इविवि प्रवेश: बीएफए का कटऑफ जारी, चार दिसंबर को होगा प्रैक्टिकल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 24 नवंबर से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। शुक्र वार को बीएफए में प्रैक्टिकल के लिए कटऑफ जारी किया गया। बीपीए/ बीएफए प्रवेश कोआर्डिनेटर प्रो. संजय श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना के अनुसार चार दिसंबर को सुबह साढ़े नौ से  ग्यारह बजे तक और 11 से साढ़े बजे तक मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग में प्रैक्टिकल होगा।

इसके लिए जारी कटऑफ के अनुसार सभी वर्ग के 144 या इससे अधिक, ओबीसी वर्ग के 121 या इससे अधिक, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 110 या इससे अधिक, एससी वर्ग के 103 या इससे अधिक अंक वालों को प्रैक्टिकल के लिए बुलाया गया है। वहीं, एसटी, पीएच, पाल्य और स्पोर्ट कोटे के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

बीएससी गणित में 121 ने लिया प्रवेश
इविवि में दाखिले का क्रम जारी है। शुक्रवार को बीएससी गणित में पहले दिन 121 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश के कोआर्डिनेटर प्रो. केएन उत्तम ने बताया कि 26 नवंबर को सभी वर्ग 184 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 121 ने प्रवेश लिया है।

वहीं बीकॉम में दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सभी वर्ग के 169 या इससे अधिक अंक, एससी वर्ग के 131 या इससे अधिक, एसटी वर्ग के 68 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। कोआर्डिनेटर प्रो. आरके सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी वर्ग में 37, एससी में 90 और एसटी वर्ग के 5 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। यानी कुल 132 ने प्रवेश लिया।

विज्ञापन

आज की कटऑफ
बीकॉम: ओबीसी वर्ग के 160 या इससे अधिक, एससी 128 या इससे अधिक और एसटी वर्ग के 68 या इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी।
बीएससी गणित: सभी वर्ग के 174 या इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी। 

एसपीएम में कल की कटऑफ
श्यामा प्रसाद मुखर्जी में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया गया है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रमेश सिंह के अनुसार 29 नवंबर को बीएससी बायो में 160, मैथ में 150, बीए में 160 बीकॉम में 150 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए बुलाया गया है।

ईश्वर शरण में 30 से होगा प्रवेश, कटऑफ जारी
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार नए शैक्षिक सत्र में दाखिला 30 नवंबर से शुरु होगा। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में संपन्न होगी। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी कॉलेज के वेबसाइट पर है। पहले दिन बीकॉम में प्रवेश होगा। सभी वर्ग के 160 या इससे अधिक एवं एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed