इलाहाबाद विवि : जून के पहले सप्ताह से शुरू होंगी स्नातक की परीक्षाएं
इविवि में पहले स्नातक की परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह से प्रस्तावित थीं। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होनी थीं, लेकिन छात्र इसका विरोध कर रहे थे। उनकी कहना थी कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएं। छात्रों का तर्क था कि कोविड के कारण पूरे साल ऑनलाइन मोड में कक्षाओं का संचालन किया गया तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं जून के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। इविवि प्रशासन की ओर से जल्द ही परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में प्रस्तावित हैं। छात्र लगातार मांग कर रहे थे कि स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाए।
इविवि में पहले स्नातक की परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह से प्रस्तावित थीं। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होनी थीं, लेकिन छात्र इसका विरोध कर रहे थे। उनकी कहना थी कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएं। छात्रों का तर्क था कि कोविड के कारण पूरे साल ऑनलाइन मोड में कक्षाओं का संचालन किया गया तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही होनी चाहिए। इस मुद्दे पर छात्रों ने कई दिनों तक आंदोलन किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि छात्रों ने खुद पर केरोसिन ऑयल छिड़ककर सामूहिक आत्मदाह का प्रयास किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसएसपी को सीधे हस्तक्षेप करना पड़ा था, जिसके बाद इविवि प्रशासन ने स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के प्रमोट कर दिया और तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया। छात्र चाहते थे कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मई के पहले सप्ताह से ही परीक्षाएं कराई जाएं। हालांकि, इसमें देर हो गई और इविवि प्रशासन ने अब जून के पहले सप्ताह में स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं शुरू कराने की तैयारी की है। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि जून के पहले सप्ताह से स्नातक तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
परीक्षा केंद्रों को क्षतिग्रस्त कॉपियों का भी देना होगा हिसाब
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 20 मई से शुरू होने जा रहीं हैं। इस बार परीक्षा केंद्रों को क्षतिग्रस्त उत्तरपुस्तिकाओं का भी हिसाब देना होगा। राज्य विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने इस बाबत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को जो भी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त होंगी, उनमें उपयोगी उत्तर पुस्तिकाओं और निष्प्रयोज्य/क्षतिग्रस्त उत्तर पुस्तिकाओं (नंबर सहित) का लेखाजोखा तैयार किया जाएगा और केंद्राध्यक्ष से उसे प्रमाणित कराया जाएगा। अनुपयोगी उत्तर पुस्तिकाओं और निष्प्रयोज्य/क्षतिग्रस्त उत्तर पुस्तिकाओं की सूचनाएं विश्वविद्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।