फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Force reached Dr. Tarachand hostel to wash out, encroachment of illegal students removed

Allahabad University : डॉ. ताराचंद छात्रावास में वॉश आउट के लिए पुहंची फोर्स, हटाया अवैध छात्रों का कब्जा

Mon, 08 Jan 2024 02:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 02:35 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में अवैध कब्जा हटाने का अभियान सोमवार से शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में फोर्स के साथ हॉस्टलों पर पहुंचे विवि प्रशासन के अधिकारियों ने कब्जा हटाया। पहले दिन डॉ. ताराचंद, केपीयूसी और शताब्दी ब्वॉयज छात्रावास में अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Allahabad University: Force reached Dr. Tarachand hostel to wash out, encroachment of illegal students removed
इलाहाबाद विवि के डॉ. ताराचंद हास्टल से अवैध कब्जा हटाने के लिए जुटी फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में वॉश आउट सोमवार से शुरू हो गया। शुरुआत डॉ. ताराचंद छात्रावास से की गई। सुबह नौ बजे बड़ी संख्या में फोर्स अवैध छात्रों का कब्जा हटाने के लिए हॉस्टल पर पहुंची तो अंत:वासियों में खलबली मच गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी कर छात्रावासों से अवैध कब्जा हटाने की जानकारी दे दी थी।

विज्ञापन





विज्ञापन






इसकी सूचना विश्वविद्यालय के कैंपस और हॉस्टलों के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दिया गया था। विवि प्रशासन को सूचना मिली थी की बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हॉस्टलों में कब्जा जमाए हुए हैं जो विवि के छात्र नहीं हैं या उनका कोर्स पूरा हो चुका है। ताराचंद के साथ शताब्दी ब्वॉयज और केपीयूसी में भी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Allahabad University: Force reached Dr. Tarachand hostel to wash out, encroachment of illegal students removed
इलाहाबाद विवि के डॉ. ताराचंद हास्टल से अवैध कब्जा हटाने के लिए जुटी फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

सभी छात्रावासों में चलेगा अभियान


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह के अनुसार यह अभियान लगातार चार दिनों तक विश्वविद्यालय के 10 हॉस्टलों में चलाया जाएगा। नौ जनवरी को डायमंड जुबली हॉस्टल एवं एएन झा हॉस्टल, 10 जनवरी को जीएन झा हॉस्टल एवं पीसीसीबी हॉस्टल और 11 जनवरी को एसआरके हॉस्टल, सर सुंदर लाल हॉस्टल एवं हॉलैंड हॉल हॉस्टल में अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी।

शनिवार को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में हुई अधीक्षकों की बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार की गई थी। सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों से वैध अंत:वासियों की लिस्ट भी मांगी गई थी, ताकि अभियान के दौरान वैध अंत:वासियों के भी प्रवेश संबंधी आवश्यक दस्तावेजों एवं फोटो का भौतिक सत्यापन किया जा सके।

दरअसल, कई हॉस्टलों से शिकायत आई है कि जिन छात्रों के नाम कमरे आवंटित हैं, उनमें कोई दूसरा व्यक्ति रहता है। ऐसे ही लोगों हॉस्टलों से जारी अराजक गतिविधियों में लिप्त हैं और हॉस्टल प्रशासन के पास इनका कोई रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं है। अभियान के दौरान हॉस्टलों के जिन कमरों में अवैध कब्जा है, उन कमरों पर इविवि प्रशासन अपना ताला लगा देगा। इसके बाद खाली कराए गए कमरे छात्रों को नए सिरे से आवंटित किए जाएंगे

हॉस्टल में बम फटने से मच गया था हड़कंप 

गौरतलब है कि पिछले दिनों हॉस्टलों में लगातार घटनाएं हुईं। दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट, पत्थरबाजी, बमबाजी और गोलीबारी की घटना हुई। इसके बाद एक हॉस्टल में बम बनाते वक्त पीजी के छात्र का हाथ उड़ गया। इविवि प्रशासन ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि हॉस्टलों के कमरों में बड़ी संख्या में अवैध कब्जा है। इसी वजह से इविवि प्रशासन ने हॉस्टलों में अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed