फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University:: Fear of cyber attack in online exam, today's exam also postponed

Allahabad University :  इविवि: ऑनलाइन परीक्षा में साइबर अटैक की आशंका, आज की परीक्षा भी स्थगित 

Thu, 16 Jun 2022 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 01:06 AM IST
सार

विवि की पीआरओ के मुताबिक इस घटना में साइबर क्राइम के पक्ष को भी देखा जा रहा है। यदि इसकी पुष्टि होती है तो नियत विधिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मंगलवार को सर्वर में गड़बड़ी के कारण परीक्षा में बाधा उत्पन्न हुई।

विज्ञापन
Allahabad University:: Fear of cyber attack in online exam, today's exam also postponed
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विवि और संघटक कॉलेजों की स्नातक अंतिम वर्ष ऑनलाइन परीक्षा में साइबर अटैक की आशंका जताई है। इसी के चलते विवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार यानी 16 जून को प्रस्तावित परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन



इविवि प्रशासन के मुताबिक पूर्व में आई परेशानियां को देखते हुए विवि ने अपनी तैयारी को काफी वृहत स्तर पर किया था। नियत छात्रों की संख्या से कहीं अधिक की क्षमता लेकर चल रहे थे। लेकिन मंगलवार 14 जून को प्रथम पाली की परीक्षा में असामान्य रूप से अनुमान से कहीं अधिक हिट्स हुए, जिसके कारण परीक्षा स्थगित करना पड़ा। 
विज्ञापन



विवि की पीआरओ के मुताबिक इस घटना में साइबर क्राइम के पक्ष को भी देखा जा रहा है। यदि इसकी पुष्टि होती है तो नियत विधिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मंगलवार को सर्वर में गड़बड़ी के कारण परीक्षा में बाधा उत्पन्न हुई। इसके बाद विवि प्रशासन ने परीक्षा दोबारा कराने का आश्वासन परीक्षार्थियों को दिया। इसके साथ ही इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों की बुधवार को प्रस्तावित स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 15 जून को पहली पाली में प्रस्तावित अंग्रेजी साहित्य एवं अंग्रेजी भाषा की द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा और दूसरी पाली में प्रस्तावित गणित एवं वनस्पति विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है।


बुधवार को परीक्षा नियंत्रक ने नोटिस जारी कर बताया कि इविवि और संघटक महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार यानी 16 जून को प्रस्तावित स्नातक तृतीय वर्ष की अंग्रेजी साहित्य एवं अंग्रेजी भाषा की तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा और दूसरी पाली में प्रस्तावित गणित एवं वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक बीए, बीएससी, बीकॉम अंतिम वर्ष की 17 जून को प्रस्तावित दोनों पालियों की परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम एवं समय के अनुसार होंगी। 


 इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। मंगलवार को सर्वर की गड़बड़ी के चलते परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न होने परीक्षार्थियों ने हंगामा किया तो विवि प्रशासन ने दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ विवि प्रशासन ने बुधवार को इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों की बुधवार को प्रस्तावित स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। वहीं बुधवार को विवि प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed