फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Farmer's son Hdesh did LLM Bihar's Uma topped in LLB entrance examination

इलाहाबाद विवि : किसान के बेटे ह्देश ने एलएलएम,  बिहार की उमा ने एलएलबी प्रवेश परीक्षा में किया टॉप

Sun, 21 Aug 2022 09:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 09:32 PM IST
सार

सिवान, बिहार की रहने वाली उमा कुमारी दुबे ने इविवि से ही बीए की पढ़ाई की और फिर एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक 214 अंकों के साथ टॉप किया। उनके पिता कौशलेंद्र दुबे अब इस दुनिया में नहीं हैं और मां हीरा देवी सिविल कोर्ट रांची में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
Allahabad University Farmer's son Hdesh did LLM Bihar's Uma topped in LLB entrance examination
Prayagraj News : हृदेश पटेल और उमा कुमारी दुबे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2022-23 के तहत दाखिले के लिए हुई एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में उमा कुमारी दुबे, एमकॉम में आदित्य प्रजापति और एलएलम की प्रवेश परीक्षा में ह्देश पटेल ने टॉप किया है। इविवि प्रशासन ने रविवार को प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए।

विज्ञापन



सिवान, बिहार की रहने वाली उमा कुमारी दुबे ने इविवि से ही बीए की पढ़ाई की और फिर एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक 214 अंकों के साथ टॉप किया। उनके पिता कौशलेंद्र दुबे अब इस दुनिया में नहीं हैं और मां हीरा देवी सिविल कोर्ट रांची में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। एलएलबी प्रवेश परीक्षा की मेरिट में दूसरे स्थान पर अमन त्रिपाठी (208 अंक) और तीसरे स्थान पर रुशाली मिश्रा (206 अंक) रहीं।

विज्ञापन

एमकॉम प्रवेश परीक्षा के टॉपर रहे आदित्य प्रजापति (190 अंक) ने बीएचयू वाराणसी से बीकॉम किया है। वह एनटीए की ओर से आयोजित होने जा रही एमकॉम की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भी शामिल होंगे, क्योंकि बीएचयू में इस बार एमकॉम में एनटीए के माध्यम से प्रवेश होने हैं। आदित्य ने बताया कि वह इविवि में प्रवेश लेंगे और इसके बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम का इंतजार करेंगे।

आदित्य मूलत: वाराणसी के जलालीपुरा के रहने वाले हैं। उनके पिता धीरज कुमार प्रजापति व्यवसायी और मां मीनाक्षी प्रजापति गृहणी हैं। एमकॉम की प्रवेश परीक्षा में अंशिता सिंह एवं सुभि ओझा 184-184 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अंकज कुमार गुप्ता (180 अंक) को तीसरा स्थान मिला।


एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी कर चुके ह्देश पटेल ने सर्वाधिक 214 अंकों के साथ टॉप किया है। लखनऊ के रहने वाले ह्देश के पिता जय प्रकाश पटेल किसान और मां विमला पटेल गृहणी हैं। एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में अपूर्व सिंह 212 अंकों के साथ दूसरे और श्रुति सिंह 206 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed