इलाहाबाद विविः विज्ञान संकाय की फैकल्टी, लाइब्रेरियन कक्ष, निजी हॉस्पिटल सहित कई नए हॉटस्पॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान संकाय के एचओडी और लाइब्रेरियन, करेली के डॉक्टर सहित आठ लोगों के पॉजिटिव आने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के साथ वहां की सेंट्रल लाइब्रेरी सहित शहर और गांव के कई स्थान नए हॉटस्पॉट हो गए हैं। सबसे खतरनाक सोरांव का इलाका हो गया है।
यहां से पॉजिटिव आए डॉक्टर के संपर्क में आने से बहुत से लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए हॉस्पिटल को सील किया जाएगा। साथ ही डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की जांच होगी ही, मरीजों की पूरी सूची तैयार की जाएगी। जिससे कि एक भी संक्रमित न बच सके। सभी को क्वारंटीन किया जा सके और उनकी कोरोना की जांच हो सके।
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि निजी हॉस्पिटल में 10 दिनों मेें आने वालों की सूची मांगी गई है। सभी को क्वारंटीन किया जाएगा और उनकी जांच कराई जाएगी। साथ ही हॉस्पिटल को भी सील किया जाएगा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां मरीजों और उनके तीमारदारों का लगातार आना-जाना बना हुआ था। डॉक्टर पांच दिन पहले बुखार आने के बाद पीजीआई गए थे। उधर, इविवि का लाइब्रेरियन कक्ष और उनका एमएनएनआईटी स्थित आवास, विज्ञान संकाय के एचओडी का कक्ष और उनका विभाग, टैगौर टाउन स्थित घर हॉटस्पॉट हो गया है। एचओडी के घर के तीन और लाइब्रेरियन के घर के तीन-तीन लोगों को क्वारंटीन कराया गया है।
इसके अलावा संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की सूची मांगी गई है। टैगोर टाउन इलाके का 59 वर्षीय एक और व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसके सोर्स का पता नहीं चला है। इन्हें कोटवां-बनी में एडमिट कराकर परिवार के तीन लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। उधर, जीआरपी लाइन में बैरक को सील किया गया है, जहां 30 वर्षीय जवान रह रहा था।