फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Entrance examinations will be conducted in the first week of August

इलाहाबाद विवि : अगस्त के पहले सप्ताह में करा ली जाएंगी प्रवेश परीक्षाएं

Mon, 18 Jul 2022 10:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 10:21 PM IST
सार

पीजी एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 35811 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। पीजी में 53 विषयों की 9544 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। इसके लिए 25553 आवेदन आए हैं।

विज्ञापन
Allahabad University: Entrance examinations will be conducted in the first week of August
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) और अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं अगस्त के पहले सप्ताह में करा ली जाएंगी। प्रवेश परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। कुलपति से मंजूरी मिलते ही प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन



पीजी एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 35811 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। पीजी में 53 विषयों की 9544 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। इसके लिए 25553 आवेदन आए हैं। वहीं, एलएलबी की 1125 सीटों के लिए 9147 आवेदन, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित एक दर्जन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1111 आवेदन, एमबीए एवं एमबीएआरडी की 116 सीटों के लिए 1269 और बीएड की 188 सीटों के लिए 3140 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन



इन सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं दो से पांच अगस्त तक कराए जाने की तैयारी है, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, पटना, तिरुवनंतपुरम, भुवनेश्वर, बंगलुरु में केंद्र बनाए जाएंगे। पीजीएटी और एलएलबी की प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में होंगी, जबकि आईपीएस के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं केवल ऑनलाइन मोड में होंगी। पीजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. प्रशांत घोष के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह में सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं पूरी करा ली जाएंगी। कुलपति से मंजूरी मिलते ही विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed