{"_id":"6197cdffddb2847d8771aa54","slug":"allahabad-university-entrance-exam-praise-larab-and-shailesh-top-llb-llm-and-mcom-results-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि प्रवेश परीक्षा : प्रशंसा, लारैब और शैलेश ने किया टॉप, एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम के परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि प्रवेश परीक्षा : प्रशंसा, लारैब और शैलेश ने किया टॉप, एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम के परिणाम जारी
Fri, 19 Nov 2021 09:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Nov 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में बीएएलएलबी, एलएलएम और एमकॉम में प्रवेश के लिए हुई परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए गए। बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा में प्रशंसा सिंह, एलएलएम में लारैब अकदस और एमकॉम प्रवेश परीक्षा में शैलेश दुबे ने टॉप किया है।
विज्ञापन
बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा में कर्नलगंज की रहने वाली प्रशंसा सिंह ने सर्वाधिक 244 अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं आदित्य गिरी और प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित मौदारा करेंटी की शुभि ने 208-208 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एलएलएम में प्रयागराज के करेली निवासी लारैब अकदस ने 202 अंकों के साथ टाप किया है। उनके पिता मोहम्मद शमीम प्राइवेट नर्सिंग होम संचालित करते हैं और मां गुले राणा शिक्षिका हैं। वहीं, शांतिपुरम की रूपा कुमारी 200 अंकों के साथ दूसरे और नॉर्थ मलाका की बुशरा नाज अंसारी 198 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
एमकाम की प्रवेश परीक्षा में सुल्तानपुर के शैलेश दुबे ने सर्वाधिक 200 अंकों के साथ टॉप किया है। शैलेश के पिता अरविंद दुबे व्यवसायी और मां निशा दुबे गृहिणी हैं। मीरजापुर की जागृति कसेरा 192 अंकों के साथ दूसरे दूसरे स्थान पर हैं। सैदाबाद की काजल पांडेय और गाजीपुर की श्रद्धा राय ने 186-186 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रवेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रो. आशीष सक्सेना एवं निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार प्रवेश परीक्षा का परिणाम इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन