Allahabad University : इविवि में भिड़े डिप्टी प्रॉक्टर और छात्र, जाम लगाकर जमकर हंगामा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के केंद्रीय पुस्तकालय के सामने बुधवार को डिप्टी प्रॉक्टर और छात्रों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। घटना के विरोध में छात्राें ने लाइब्रेरी के सामने वाले गेट के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के केंद्रीय पुस्तकालय के सामने बुधवार को डिप्टी प्रॉक्टर और छात्रों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। घटना के विरोध में छात्राें ने लाइब्रेरी के सामने वाले गेट के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। डिप्टी प्रॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर देर तक धरना जारी रहा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
घटन बुधवार शाम की है। लाइब्रेरी के बाहर अचानक कुछ छात्रों और सुरक्षा गार्डाें के बीच बहस शुरू हो गई। मौके पर पहुंची प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार और डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह से छात्र भिड़ गए। मामला बढ़ने पर वहां छात्रों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। बड़ी संख्या में छात्र लाइब्रेरी गेट के सामने धरने पर बैठ गए। रात में गेट के सामने आनंद भवन से लल्ला चुंगी जाने वाली रोड पर जाम लगा दिया गया।
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। छात्र डिप्टी प्रॉक्टर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देर तक धरने पर बैठे रहे। एमए के छात्र भानु प्रताप और एलएलबी के छात्र अभिषेक कुमार की ओर से कर्नलगंज थाने में दी गई तहरीर के अनुसार शाम के वक्त जब वे लाइब्रेरी से पढ़कर बाहर निकल रहे थे तो गार्डों ने उन्हें रोक लिया और आईकार्ड मांगा।
छात्रों ने पूछा कि गार्ड को उनका आईकार्ड देखने का क्या अधिकार है। इस पर प्रॉक्टर और डिप्टी प्रॉक्टर को बुला लिया गया। छात्रों का आरोप है कि डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह जैसे वहां पहुंचे, उन्होंने छात्रों को डंडा लेकर दौड़ा लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। साथ ही आरोप लगाया है कि इनमें से एक छात्र को जाति सूचक शब्दों के साथ अपमानित किया गया।
उधर, इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि देर शाम कुछ बाहरी तत्व गाड़ी लेकर अंदर आने का प्रयास कर रहे थे। रोकने पर उन्होंने गार्डों के साथ गाली गलौज एवं हाथापाई की। इस दौरान वहां पहुंचे विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर एवं डिप्टी प्रॉक्टर के साथ भी गाली गलौज की गई और डिप्टी प्रॉक्टर के साथ हाथापाई भी हुई। विश्वविद्यालय का मेन गेट बाहर से बंद कर दिया गया है, जिससे प्रॉक्टर, असिस्टेंट प्रॉक्टर सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस एवं जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।