इलाहाबाद विवि : घोषित किया गया क्रेट-2020 हिंदी का परिणाम
विवाद सत्र 2019 में हिंदी विषय में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ था। तब 90 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए थे और 78 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए गए थे। दूसरे चरण में 19 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए और स्पष्ट नहीं किया गया कि 12 की जगह 19 सीटों के लिए आवेदन कैसे मांग लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के प्रवेश प्रकोष्ठ ने शनिवार को संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2020 लेवल-1 हिंदी का परिणाम जारी कर दिया। ऐसे में अब इविवि समेत संघटक महाविद्यालयों में हिंदी में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही सत्र 2021-22 के लिए भी क्रेट के आयोजन रास्ता भी अब साफ हो गया है।
दरअसल, विवाद सत्र 2019 में हिंदी विषय में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ था। तब 90 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए थे और 78 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए गए थे। दूसरे चरण में 19 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए और स्पष्ट नहीं किया गया कि 12 की जगह 19 सीटों के लिए आवेदन कैसे मांग लिए गए।
इस आवेदन में कैटेगरी का निर्धारण भी नहीं किया गया था। 19 सीटों के परिणाम में केवल ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों शामिल किया गया। अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए कि अगर बैकलॉग की सीटें थीं तो विज्ञापन में इसका उल्लेख क्यों नहीं किया गया और इस मुद्दे पर अभ्यर्थी इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गए।
इस दौरान सत्र 2020 में 41 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांग लिए गए। इस पर सवाल उठे तो तत्कालीन कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने विवाद के निपटाने के लिए कमेटी बना दी और हिंदी विषय में सत्र 2020 के प्रवेश पर रोक लगा दी। प्रवेश प्रकोष्ठ ने लीगल सेल से सलाह मांगी और अब इसी आधार पर रिजल्ट जारी किया है।
हिंदी में सीटों के विवाद को लेकर सत्र 2021-22 की शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) भी फंसी हुई थी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी ने बताया कि सत्र-2020 के तहत हिंदी में पीएचडी प्रवेश कोर्ट के निर्णय के अधीन रहेगा। वहीं, सत्र 2021-22 के तहत क्रेट के आयोजन के लिए ज्यादातर विभागों से सीटों का विवरण मिल चुक है। जल्द ही क्रेट के आयोजन पर निर्णय लिया जाएगा।
एमपीएड में कल, बीए इन मीडिया स्टडीज में 22 को प्रवेश
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एमपीएड में 21 फरवरी और बीए इन मीडिया स्टडीज में 22 फरवरी को प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए कटऑफ जारी किए गए हैं। एमपीएड में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 313.75 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन में सुबह 10 से अपराह्न 12.30 बजे तक और बीए इन मीडिया स्टडीज में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 180 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 86 या अधिक अंक पाने वाले और एससी एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 से 11 बजे तक विज्ञान संकाय स्थित सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
सीएमपी में कल एलएलबी, बीए में प्रवेश
सीएमपी डिग्री कॉलेज में 21 फरवरी को एलएलबी एवं बीए में प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए गए हैं। प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार के अनुसार एलएलबी में दाखिले के लिए सभी श्रेणी में 161.50 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 150 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 155.80 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 129.30 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी और बीए में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 140 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 136 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 124 या अधिक अंक पाने वाले और एससी-एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी वेबसाइट के पोर्टल पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं।
एडीसी में कल एलएलबी में प्रवेश
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में 21 फरवरी को एलएलबी में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी किया गया है। सभी श्रेणी में 152 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 10 से अपराह्न 12 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ बेनीगंज स्थित परिसर में रिपोर्ट करने को कहा गया है।