{"_id":"60648b3f8ebc3e8d2a115594","slug":"allahabad-university-cret-total-228-passes-for-level-2-examination-of-commerce-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेट: वाणिज्य, विधि की लेवल-2 परीक्षा के लिए कुल 228 पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेट: वाणिज्य, विधि की लेवल-2 परीक्षा के लिए कुल 228 पास
Wed, 31 Mar 2021 08:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 31 Mar 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों के लिए वाणिज्य एवं विधि विषय के लिए शोध (पीएचडी) में दाखिले के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) का परिणाम जारी कर दिया गया। इविवि शोध प्रवेश परीक्षा कमेटी की ओर से जारी परिणाम में दोनों विषयों के लिए लेबल-2 परीक्षा के लिए 228 छात्र-छात्राएं परीक्षा पास हुए हैं। इसके साथ वाणिज्य एवं विधि में शोध के लिए कुल 143 नेट-जेआरएफ अभ्यर्थी सीधे लेबल-2 अर्थात साक्षात्कार में शामिल होंगे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2020) 17 जनवरी 2021 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन तरीके से हुई थी। इविवि की ओर से पहले हिंदी, वाणिज्य एवं विधि का परिणाम छोड़कर दूसरे सभी विषयों का क्रेट का परिणाम जारी कर दिया गया था। वाणिज्य एव विधि का मूल्यांकन पूरा नहीं होने से परिणाम जारी नहीं हो सका था।
हिंदी का परिणाम कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते जारी नहीं हो सका। हिंदी का परिणाम अब कोर्ट के आदेश के बाद जारी होगा। विवि की ओर से बुधवार को हिंदी छोड़कर वाणिज्य एवं विधि प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। इविवि शोध प्रवेश परीक्षा के कोआर्डिनेटर प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार विधि में शोध में प्रवेश के लिए कुल 625 एवं वाणिज्य में कुल 740 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। विधि में 15 एवं वाणिज्य में कुल 213 छात्रों को लेवल-2 की परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।