फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Convocation: Police lathi-charged student leaders adamant on meeting Dharmendra Pradhan, many student leaders in custody

इलाहाबाद विवि दीक्षांत समारोह : धर्मेंद्र प्रधान से मिलने पर अड़े छात्रनेताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई छात्रनेता हिरासत में

Mon, 08 Nov 2021 03:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Nov 2021 03:27 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर अनशन 400 से अधिक दिनों से चल रहा है। कई पार्टियां छात्रों के इस आंदोलन को जायज बताते हुए इसका समर्थन कर चुकी हैं। सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान से मिलने पर अड़े छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

विज्ञापन
Allahabad University Convocation: Police lathi-charged student leaders adamant on meeting Dharmendra Pradhan, many student leaders in custody
इलाहाबाद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह : लाठीचार्ज के बाद छात्रनेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में दीक्षांत समारोह के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिलने जा रहे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ दिया। 15 छात्र हिरासत में ले लिए गए, जिन्हें देर शाम रिहा करा दिया गया। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने हॉलैंड हॉल हॉस्टल में लाठीचार्ज भी किया। हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज से इनकार किया है।
विज्ञापन


छात्रसंघ बहाली को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्रों के आंदोलन का 475वां दिन था। आंदोलन में शामिल छात्र शिक्षा मंत्री से मिलना चाहते थे। छात्रों ने अपने दोनों हाथ बांध रखे थे और उनके हाथों में फूल थे। छात्रों का कहना था कि वह शांतिपूर्ण तरीके से मंत्री से मिलकर छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर ज्ञापन देना चाहते हैं, लेकिन छात्रसंघ के बाहर लगी बैरिकेडिंग पर उन्हें पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन


इस पर छात्रों की पुलिस से झड़प हो गई और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ा तो कई छात्र हॉलैंड हॉल हॉस्टल की ओर भागे। इस दौरान पुलिस ने 15 छात्रों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल में घुसे छात्रों को भी पुलिस ने दौड़ा लिया। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में उन पर लाठियां चलाई गईं। हिरासत में लिए गए छात्र नेता अजय यादव सम्राट सहित 15 छात्रों मुबाशिर हारून, सौरभ सिंह बंटी, राहुल पटेल, मसूद अंसारी, अमित द्विवेदी, मोहम्मद अशफाक, शिव शंकर सरोज, आदर्श भदौरिया, मोहम्मद सलमान, अभिषेक सिंह माइकल, अजय राज त्रिपाठी, उपेंद्र भारती, हरिकेश कुमार हैरी, अभिषेक प्रधान को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed