{"_id":"5e6141488ebc3eeb546f47b6","slug":"allahabad-university-constituent-college-teachers-association-election-on-9-or-11-april-allahabad-news-ald270316357","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव नौ या 11 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव नौ या 11 अप्रैल को
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (ऑक्टा) का चुनाव नौ या 11 अप्रैल को कराया जाएगा। यह निर्णय बृहस्पतिवार को श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में हुई ऑक्टा की बैठक में लिया गया। हालांकि अंतिम रूप से चुनाव की तिथि चुनाव अधिकारी घोषित करेंगे।
महाविद्यालयों की इकाइयों का चुनाव 15 से 30 मार्च के बीच कराया जाएगा। सीएमपी कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. सत्येंद्र नाथ मुख्य चुनाव अधिकारी और डॉ. नीलमकांत सिंह एवं डॉ. प्रदीप सक्सेना उप चुनाव अधिकारी होंगे। ऑक्टा चुनाव के लिए कुल 22 पर्यवेक्षकों की घोषणा भी कर दी गई है। बैठक में यह भी तय हुआ कि महाविद्यालयों के जो शिक्षक लियन पर छुट्टी पर हैं और कहीं अन्य कार्यरत हैं, वे वोट देने के लिए अर्ह नहीं होंगे। इस वर्ष सेवानिवृत्त होने के बाद जिन शिक्षकों को 30 जून तक सेवा विस्तार मिला है, वे मतदान कर सकेंगे।
बैठक के दौरान ऑक्टा महासचिव डॉ. उमेश प्रताप सिंह ने वर्ष 2019-20 का अनुमानित बजट भी पेश किया। इस दौरान कॉलेजों में पीजी और रिसर्च का मुद्दा भी उठा। सदस्यों ने कहा कि कॉलेजों में जो भी पीजी और पीजीएचडी का विरोध करेगा, उसे ऑक्टा के विरोध का सामना करना होगा। बैठक में अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. रेखा रानी पूर्व अध्यक्ष डॉ. राम प्रकाश सिंह, कोषाअध्यक्ष डॉ. केी श्रीवास्तव, डॉ. केएन सिंह आदि मौजूद रहे।