फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Clap-plate in protest against offline examinations

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : ऑफलाइन परीक्षाओं के विरोध में बजाई ताली-थाली

Mon, 28 Feb 2022 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 10:20 PM IST
सार

छात्र मांग कर रहे हैं कि जब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है तो विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हित में तत्काल निर्णय ले। विश्वविद्यालय एक मार्च तक बंद है। दो मार्च से विश्वविद्यालय खुलने पर इस मसले पर हंगामा बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
Allahabad University: Clap-plate in protest against offline examinations
Prayagraj News : ऑफलाइन परीक्षा की मांग को लेकर ताली थाली बजाते अनशनकारी छात्र। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑफलाइन परीक्षाओं के विरोध में छात्रों ने सोमवार को ताली-थाली बजाते हुए परिसर में मार्च निकाला और यूजीसी को पत्र लिखकर ऑनलाइन परीक्षाएं कराए जाने की मांग की। कुछ छात्र कर्नलगंज थाने भी पहुंचे और सांकेतिक रूप से अपना विरोध दर्ज कराते हुए कुलपति की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इस मुद्दे पर  को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के सामने छात्रों का धरना जारी है। 

विज्ञापन




छात्रों का कहना है कि परीक्षाओं के मुद्दे पर लगातार आंदोलन चल रहा है, लेकिन कुलपति ने अब तक सीधे तौर पर छात्रों से कोई वार्ता नहीं की। छात्र इस इस बात से भी नाराज है कि कुलपति की ओर से गठित कमेटी के सदस्यों ने छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता तो की, लेकिन इसके बाद भी इविवि प्रशासन परीक्षाओं पर अपना रुख स्पष्ट करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन




छात्र मांग कर रहे हैं कि जब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है तो विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हित में तत्काल निर्णय ले। विश्वविद्यालय एक मार्च तक बंद है। दो मार्च से विश्वविद्यालय खुलने पर इस मसले पर हंगामा बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रों ने सोमवार को ताली-थाली बजाकर ऑफलाइन परीक्षाओं का विरोध किया और यूजीसी को पत्र भेजकर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। छात्रों ने यूजीसी को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले दो सत्र से सभी कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित की गईं। ऐसे में परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में होनी चाहिए।




बीएचयू एवं दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑनलाइन मोड में ही परीक्षाएं कराई गईं हैं। छात्रों ने मांग की कि यूजीसी ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए निर्देश जारी करे। इस मौके पर सत्यम कुशवाहा, अभिषेक द्विवेदी, आदर्श भदौरिया, अमन शुक्ला, जयराज सिंह, आकाश यादव, अर्पित शुक्ला, हर्षित द्विवेदी, विकास नायम, अजीत शुक्ला, अजय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed