फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Campus closed again till January 28, admission in postgraduate also stuck

इलाहाबाद विवि : कैंपस 28 जनवरी तक फिर बंद, स्नातकोत्तर में प्रवेश भी फंसे

Sat, 22 Jan 2022 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 08:51 PM IST
सार

इविवि प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम के लिए सभी कक्षाएं अगली सूचना तक ऑनलाइन मोड में जारी रहेंगी। सभी शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी घर से ऑनलाइन मोड में काम करेंगे।

विज्ञापन
Allahabad University: Campus closed again till January 28, admission in postgraduate also stuck
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) को 28 जुलाई तक फिर बंद कर दिया गया है। ऐसे में स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) की सभी कक्षाएं अगली सूचना तक ऑनलाइन मोड में जारी रहेंगी। विश्वविद्यालय के सभी विभाग भी बंद रहेंगे, सो पीजी में ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया भी ठप रहेगी।

विज्ञापन



कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के कारण इविवि 10 जनवरी से लगातार बंद है। तब से स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया भी ठप पड़ी हुई है। विश्वविद्यालय को 23 जनवरी तक बंद किया गया था, लेकिन प्रयागराज में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के कारण इविवि प्रशासन ने विश्वविद्यालय को अब 28 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। 29 एवं 30 जनवरी को क्रमश: शनिवार एवं रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में हालात सुधरने पर विश्वविद्यालय 31 जनवरी से खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



इविवि प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम के लिए सभी कक्षाएं अगली सूचना तक ऑनलाइन मोड में जारी रहेंगी। सभी शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी घर से ऑनलाइन मोड में काम करेंगे। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार किसी को भी स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अत्यावश्यक कार्यों के लिए रजिस्ट्रार, वित्त अधिकारी एवं परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय प्रतिदिन निर्धारित अवधि के लिए खुलेंगे। इंजीनियरिंग विभाग के कार्य यथावत जारी रहेंगे। हाउसकीपिंग की आवश्यक सेवाओं को जारी रखा जाएगा। परिसर एवं पुस्तकालय सभी छात्रों के लिए बंद रहेंगे। गणतंत्र दिवस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही मनाया जाएगा।

प्रवेश भवन कल से खुलेगा, पर दाखिले बाद में होंगे
इलाहाबाद विश्वविद्यालय बंद होने के साथ प्रवेश भवन भी बंद कर दिया गया था। तब से स्नातक में भी प्रवेश प्रक्रिया रुकी हुई है। 24 जनवरी से प्रवेश भवन खुलने जा रहा हैं, लेकिन प्रवेश संबंधी कार्य बाद में शुरू होंगे। 25 जनवरी को दिव्यांग अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण है। स्पोर्ट्स कोटा की लिस्ट भी जारी होनी है।


प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार दिव्यांग एवं स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों की लिस्ट मिलते ही प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही जिन अभ्यर्थियों को शुल्क या आवश्यक दस्तावेज जमा करने हैं, उन्हें भी बुलाया जाएगा। इसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।

सीएमपी में बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश कल
सीएमपी डिग्री कॉलज में बीए, बीएससी एवं बीकॉम में 24 जनवरी को ऑनलाइन प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए गए हैं। प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार के अनुसार बीए में ईडब्ल्यूएस वर्ग में 127.30 या अधिक अंक और एससी वर्ग में 84 या अधिक अंक वाले अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।


बीकॉम में एससी वर्ग के सभी अभ्यर्थी, बीएससी गणित में एससी वर्ग में 100 या अधिक अंक और बीएससी जीव विज्ञान में एससी वर्ग में 58 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा खेलकूद, दिव्यांग एवं शिक्षक/कर्मचारी कोटा के तहत प्रवेश के इच्छुक जिन अभ्यर्थियों ने अपने प्रार्थनापत्र जमा नहीं किए हैं, वे 27 जनवरी तक परास्नातक कार्यालय में जमा कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed