{"_id":"5f3555e68ebc3e4103684173","slug":"allahabad-university-appointment-of-new-vice-chancellor-may-be-approved-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि: सितंबर में नए कुलपति की नियुक्ति पर लग सकती है मुहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि: सितंबर में नए कुलपति की नियुक्ति पर लग सकती है मुहर
Thu, 13 Aug 2020 08:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के कुलपति पद के लिए साक्षात्कार 21 से 25 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। कुलपति पद के लिए आवेदन करने वाले देश भर से तकरीबन 15 शिक्षकों के ऑनलाइन इंटरव्यू लिए जाएंगे और इसके बाद दो से तीन नाम केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को बंद लिफाफे में भेज दिए जाएंगे। कुलपति पद के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आवेदन करने वाले शिक्षकों का साक्षात्कार 25 अगस्त को होगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति का पद एक जनवरी से रिक्त है। स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया लॉक डाउन से पहले ही पूरी कर ली गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही लॉक डाउन हो जाने से नियुक्ति की प्रक्रिया लगभग ठप हो गई। फिलहाल छह माह बाद नियुक्ति प्रक्रिया में अचानक तेजी आई है। कुलपति पद के लिए देश भर से आए तकरीबन 400 आवेदनों को छांटकर इनमें से 15 शिक्षकों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है।
खास यह कि इन 15 शिक्षकों में से तीन शिक्षक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हैं। सूत्रों के मुताबिक इनके इंटरव्यू के लिए 25 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, कुलपति पद के अन्य दावेदारों के इंटरव्यू 21 से 24 अगस्त तक होंगे। इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्च कमेटी की ओर से तीन से चार नाम केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजे जाएंगे और इसके बाद विजिटिर यानी राष्ट्रपति की ओर से किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
अगर सबकुछ ठीक रहा और कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ती रही तो सितंबर में इलाहाबाद विश्वविद्यालय को स्थायी कुलपति मिल जाएंगे। स्थायी कुलपति की नियुक्ति न होने के कारण कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय अटके हुए हैं और इस वजह से कई महत्वपूर्ण काम रुके हुए हैं।