Prayagraj : स्नातक में प्रवेश के लिए इविवि ने नियुक्त किए कोआर्डिनेटर, 31 हजार रजिस्ट्रेशन हुए
इविवि में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएलएलएलबी, बीएफए एवं बीपीए की तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। बीए में दाखिले के लिए प्रो. ऋषिकांत पांडेय, बीएससी के लिए प्रो. केएन उत्तम, बीकॉम के लिए डॉ. हिमांशु श्रीवास्तव, बीएएलएलबी के लिए डॉ. अभिषेक कुमार और बीएफ एवं बीपीए में दाखिले के लिए डॉ. संदीप मेघवाल को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक (यूजी) में प्रवेश के लिए पाठ्यक्रमवार पांच कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही इविवि में यूपी प्रवेश के लिए पांच दिनों में 31 हजार अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके हैं। इविवि में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएलएलएलबी, बीएफए एवं बीपीए की तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। बीए में दाखिले के लिए प्रो. ऋषिकांत पांडेय, बीएससी के लिए प्रो. केएन उत्तम, बीकॉम के लिए डॉ. हिमांशु श्रीवास्तव, बीएएलएलबी के लिए डॉ. अभिषेक कुमार और बीएफ एवं बीपीए में दाखिले के लिए डॉ. संदीप मेघवाल को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
इविवि में प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी
इविवि में प्रवेश के लिए कई विभागों ने नए कटऑफ जारी कर दिए हैं। एमकॉम, एलएलबी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, एमएड, अंग्रेजी एवं मानव विज्ञान में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को 10 से 12 अक्तूबर के बीच अपराह्न दो बजे तक रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग और शाम पांच बजे तक अभिलेख सत्यापन एवं फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी है।
उधर, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 11 अक्तूबर से ऑनलाइन मोड में पीजी में दाखिले की खिड़की खुलने जा रही है।
अभ्यर्थियों को कॉलेज की वेबसाइट www.isdc.ac.in पर उपलब्ध एडमिशन लिंक में दिए गए दिशा-निर्देशों के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होना है। ऑनलाइन प्रवेश के बाद निर्गत शुल्क रसीद पर अंकित निर्धारित समय सीमा में अभिलेख सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को कॉलेज के संबंधित विभाग में उपस्थित होना है। वहीं, सीएमपी डिग्री कॉलेज में भी पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 10 अक्तूबर को ऑनलाइन प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिए गए हैं। इसकी विस्तृत सूचना कॉलेज की वेबसाइट www.cmpcollege.ac.in पर उपलब्ध है।
इविवि में पीजी प्रवेश के कटऑफ
संस्कृत- अनारक्षित 145 या अधिक अंक, ओबीसी 115 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 118 या अधिक, एससी 80 या अधिक, एसटी सभी अभ्यर्थी
एमएड- अनारक्षित 163 या अधिक, ओबीसी 154 या अधिक, एससी 140 या अधिक
अंग्रेजी- अनारक्षित 162 या अधिक, एससी 80 या अधिक, एसटी सभी अभ्यर्थी
मानव विज्ञान- अनारक्षित 140 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 38 या अधिक
एमकॉम- अनारक्षित 140 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 132 या अधिक, ओबीसी 125 या अधिक, एससी 92 या अधिक, एसटी सभी अभ्यर्थी
एसटी- सभी अभ्यर्थी
एलएलबी- अनारक्षित 170 या अधिक, ओबीसी 159 या अधिक, एससी 138 या अधिक
अर्थशास्त्र- अनारक्षित 123.50 या अधिक, ओबीसी 107.10 या अधिक, एससी 83.6 या अधिक
सीएमपी डिग्री कॉलेज में पीजी में आज का कटऑफ
दर्शनशास्त्र- अनारक्षित 80 या अधिक, ओबीसी 40 या अधिक, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी सभी अभ्यर्थी
अंग्रेजी- अनारक्षित 150 या अधिक, एससी 100 या अधिक, एसटी सभी
शिक्षाशास्त्र- अनारक्षित 120 या अधिक, एससी 90 या अधिक, एसटी सभी
एमकॉमरू- अनारक्षित 135 या अधिक
रसायन विज्ञान- अनारक्षित 74 या अधिक
भौतिक विज्ञान- अनारक्षित 160 या अधिक, एसटी सभी
जंतु विज्ञान- अनारक्षित 160 या अधिक, ओबीसी 150 या अधिक, एससी 115 या अधिक, एसटी सभी
गणित- अनारक्षित 130 या अधिकए, एससी, एसटी सभी
संस्कृत- प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी
राजनीति विज्ञान- अनारक्षित 150 या अधिक, एसटी सभी
प्राचीन इतिहास- अनारक्षित 130 या अधिक, ओबीसी 110 या अधिक, एससी 90 या अधिक, एसटी सभी
मनोविज्ञान- प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी
मध्यकालीन इतिहास- अनारक्षित 150 या अधिक, एसटी सभी
भूगोल- अनारक्षित 172 या अधिक, एसटी सभी
हिंदी- अनारक्षित 190 या अधिक, ओबीसी 160 या अधिक, एससी 100 या अधिक, एसटी सभी
अर्थशास्त्र- अनारक्षित 120 या अधिक, एसटी सभी
उर्दू- प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी
समाजशास्त्र- अनारक्षित 150 या अधिक, ओबीसी 135 या अधिक, एससी 95 या अधिक, एसटी सभी
वनस्पति विज्ञान- अनारक्षित 165 या अधिक, ओबीसी 148 या अधिक, एससी 138 या अधिक, एसटी सभी
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
अर्थशास्त्र- अनारक्षित 120 या अधिक, एसटी सभी
रक्षा अध्ययन- अनारक्षित 80 या अधिक, एसटी सभी
मनोविज्ञान- प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी
शिक्षाशास्त्र- अनारक्षित 90 या अधिक, एसटी सभी
एमकॉम- अनारक्षित 140 या अधिक, एसटी सभी