{"_id":"62335300a0265101c42f2c9b","slug":"allahabad-university-application-process-for-crate-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : क्रेट के लिए जल्द शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : क्रेट के लिए जल्द शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
Thu, 17 Mar 2022 08:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:55 PM IST
सार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ ने सभी विभागों और संघटक महाविद्यालयों से पीएचडी की रिक्त सीटों का ब्योरा भी मांगा था।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि जल्द शुरू होने की उम्मीद है। होली के बाद इविवि प्रशासन संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) की तिथि घोषित करने की तैयारी में है। विश्वविद्यालय प्रशासन सत्र 2021-22 के लिए अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है, लेकिन पीएचडी में प्रवेश अभी तक फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ ने सभी विभागों और संघटक महाविद्यालयों से पीएचडी की रिक्त सीटों का ब्योरा भी मांगा था। ज्यादातर विभागों और महाविद्यालयों से रिक्त सीटों का ब्योरा मिल चुका है। हालांकि कुछ विभाग में अब भी पिछले सत्र के प्रवेश लंबित पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं, छात्र कई बार इविवि प्रशासन को ज्ञापन देकर क्रेट की तिथि शीघ्र घोषित करने की मांग कर चुके हैं। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन होली के तुरंत बाद क्रेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर देता है तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा कराई जा सकती है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार लगभग सभी विभागों और कॉलेजों से पीएचडी की रिक्त सीटों का ब्योरा मिल चुका है। होली के बाद क्रेट का विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी या पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ऑफलाइन मोड में ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, इस पर निर्णय लेने का दबाव विश्वविद्यालय प्रशासन पर बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर छात्र क्या चाहते हैं और बहुमत किस ओर है, इसके लिए इविवि प्रशासन ने विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे थे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और होली के बाद उच्च स्तरीय कमेटी इस पर विचार करेगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी, जिसके बाद परीक्षाओं पर निर्णय लिया जाएगा।