{"_id":"5e7f88fc8ebc3e76b3252f4e","slug":"allahabad-university-annual-examination-postponed-till-22-april-allahabad-news-ald272086499","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि की वार्षिक परीक्षाएं 22 अप्रैल तक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि की वार्षिक परीक्षाएं 22 अप्रैल तक स्थगित
विज्ञापन
देश में लॉक डाउन के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक परीक्षाएं 22 अप्रैल तक स्थगित कर दी गई हैं। इस बाबत शनिवार को इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए।
प्रो. सिंह के अनुसार इस बारे में अगली सूचना भारत सरकार की ओर से जारी होने वाली गाइडलाइन/एडवायजरी के अनुसार जारी की जाएगी। इसके लिए छात्र-छात्राएं नियमित रूप से इविवि की वेबसाइट देखते रहें।
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू हुईं थीं। छह तक परीक्षाएं हुईं और इसके बाद होली की छुट्टी हो गई। होली के बाद एक हफ्ते तक परीक्षा हुई लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 18 मार्च को परीक्षा स्थगित करने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
पहले 22 मार्च और 31 मार्च तक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद पांच अप्रैल तक की परीक्षा स्थगित कर दी गई और अब 22 अप्रैल तक परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
इविवि में एक मई तक परीक्षाएं समाप्त होनी थीं लेकिन परीक्षाएं स्थगित होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन को अब नए सिरे से परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित करना होगा। अगर 14 अप्रैल के बाद भी लॉक डाउन बढ़ता है तो इविवि प्रशासन को एक मई तक की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ जाएंगी।
इविवि प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती अगले सत्र का समय से शुरू करना होगा। जैसे-जैसे परीक्षाएं टलती जा रही हैं, इविवि प्रशासन के लिए चुनौती भी बढ़ती जा रही है। इस सत्र में परीक्षाओं का आयोजन पूरा कराना और रिजल्ट देने इविवि प्रशासन के लिए मुश्किल होगा।