{"_id":"5d8675818ebc3e01830a12c4","slug":"allahabad-university-allahabad-news-ald255555945","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ बहाली के लिए आमरण अनशन आज से, जिलाधिकारी को दी गई लिखित सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ बहाली के लिए आमरण अनशन आज से, जिलाधिकारी को दी गई लिखित सूचना
Sun, 22 Sep 2019 12:39 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार 48 दिनों से धरना दे रहे छात्रों ने बेमियादी आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। रविवार से नौ छात्र अनशन पर बैठने जा रहे हैं। इसके लिए संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से इविवि के डीएसडब्ल्यू, मुख्य चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को लिखित सूचना दी गई है।
विज्ञापन
बेमियादी आमरण अनशन में छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, महामंत्री शिवम सिंह, उपमंत्री सत्यम सनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, छात्र नेता अविनाश विद्यार्थी, दुर्गेश प्रताप सिंह, अजय सम्राट और चौधरी संदीप शामिल होंगे। शनिवार को हुए धरने में छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव ने कहा कि पूरब का ऑक्सफोर्ड कहाजाने वाला इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ का 96 साल पुराना इतिहास है। इस छात्रसंघ ने देश को कई महान विभूतियां दीं। इविवि प्रशासन ने अब उस छात्रसंघ को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
महामंत्री शिवम सिंह एवं छात्र नेता अविनाश विद्यार्थी ने कहा कि लगतार 48 दिनों तक चले धरने के बाद भी इविवि प्रशासन का कोई प्रतिनिधि वार्ता के लिए नहीं आया और ऐसे में छात्रों को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का निर्णय लेना पड़ा। धरने में पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, छात्र नेता रजनीश सिंह रिशु, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, आशीष अतरौलिया, जितेंद्र धनराज, आशीष प्रताप, आनंद सेंगर, सौरभ बंटी, संदीप वर्मा प्रॉक्टर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन