फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University

चौबीस घंटे में छात्रसंघ बहाली नहीं तो आमरण अनशन

Sat, 21 Sep 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
संयुक्त संघर्ष समिति की सभा में पारित हुआ प्रस्ताव
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने आंदोलन को दिया समर्थन
प्रयागराज, 20 सितंबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 47 दिनों से धरने पर बैठे छात्रों ने इविवि प्रशासन को चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर छात्रसंघ की बहाली नहीं हुई तो आमरण अनशन शुरू कर देंगे। शुक्रवार को छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव की ओर से इस बाबत रखे गए प्रस्ताव को समिति ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह ने कहा कि हमारे संयम को कमजोरी न समझा जाए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश यादव एवं अवनीश यादव ने कहा कि पानी सिर के ऊपर जा रहा है। विश्वविद्यालय छात्रों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में आवाज को और बुलंद करना होगा। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी विपिन मिश्र और समाजवादी पार्टी के गोरखपुर से एमएलसी प्रत्याशी राजेश यादव ने छात्रसंघ बहाली के लिए जारी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा युवा मंच के राजेश सचान ने भी धरना स्थल पर जाकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, अदील हमजा, छात्र नेता चौधरी संदीप, अविनाश विद्यार्थी, जितेश मिश्र, अरविंद सरोज, अजय सम्राट, जितेंद्र धनराज, दुर्गेश सिंह, सत्यम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed