फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University

सीनेट परिसर में आज से चार दिन कक्षाएं स्थगित

Mon, 19 Aug 2019 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
Allahabad University
द्वितीय परीक्षा के कारण नहीं होगा शिक्षण कार्य
विज्ञापन

22 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के सीनेट हाउस परिसर में सोमवार से चार दिन तक सभी कक्षाएं स्थगित रहेंगी। यह निर्णय द्वितीय परीक्षा (बैक पेपर) के मद्देनजर लिया गया है। इस बाबत सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया गया है। हालांकि, कार्यालय खुलेंगे और वहां रोज की तरह कामकाज होगा।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 19 अगस्त से बैक पेपर की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा 19, 20, 21 एवं 22 अगस्त को आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह सात से 10 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर अनुरोध किया था कि सीनेट हाउस परिसर में 19, 20, 21 एवं 22 अगस्त को कक्षाएं स्थगित कर दी जाएं और जिन अध्यापकों एवं कर्मचारियों को द्वितीय परीक्षा के कार्य के लिए नियोजित किया जाएगा, उन्हें अन्य कार्य से मुक्त रखा जाएगा। इविवि के पीआरओ डॉ. चितरंजन कुमार सिंह के अनुसार द्वितीय परीक्षा के आयोजन के मद्देनजर सीनेट हाउस परिसर में 19 से 22 तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, लेकिन कार्यालय खुले रहेंगे और वहां रोज की तरह कामकाज होगा। ऐसे में कर्मचारियों को कार्यालय आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed