{"_id":"628a68e58dad577579517915","slug":"allahabad-university-admit-card-issued-for-the-candidates-for-the-secret","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University : क्रेट के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad University : क्रेट के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी
Sun, 22 May 2022 10:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 22 May 2022 10:16 PM IST
सार
अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र इविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिसमें परीक्षा में शामिल होने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। क्रेट के लिए कुल 5160 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संबद्ध कॉलेजों में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) 2021-22 के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र रविवार को जारी कर दिए गए। 41 विषयों में पीएचडी की 614 सीटों पर प्रवेश के लिए 29 मई को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र इविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिसमें परीक्षा में शामिल होने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। क्रेट के लिए कुल 5160 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में प्रयागराज के छह केंद्रों में आयोजित की जाएगी। क्रेट की चेयरमैन प्रो. नीलम यादव के अनुसार शंभूनाथ इंस्टीट्यूट झलवा, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, सीएमपी डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
पीएचडी की कुल 614 सीटों में 227 सीटें इविवि एवं 387 सीटें कॉलेजों में हैं। सर्वाधिक 191 सीटें सीएमपी डिग्री कॉलेज में हैं। वहीं, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में पीएचडी 65 सीटों पर एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 48, इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में 46, श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में 22, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आठ, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में छह और जगत तारन में एक सीट पर दाखिला होगा।
विज्ञापन