फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Admission will be done first in graduation, results of entrance examinations will be issued after Diwali

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : सबसे पहले स्नातक में होंगे प्रवेश, जानें कब जारी होंगे प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम

Mon, 01 Nov 2021 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Admission will be done first in graduation, results of entrance examinations will be issued after Diwali
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में सबसे पहले स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जल्द ही समन्वयकों की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। इविवि प्रशासन की तैयारी है कि 15 नवंबर से पहले प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दाखिले की खिड़की खोल दी जाए।

विज्ञापन


इलाहाबाद विवि में आठ नवंबर को दीक्षांत समारोह होना है। ऐसे में प्रवेश की प्रक्रिया दीक्षांत समारोह के बाद शुरू होने के आसार हैं। दिवाली के बाद प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही बीएएलएलबी, एलएलबी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होनी है। प्रवेश प्रकोष्ठ की तैयारी है कि स्नातक में प्रवेश के दौरान ही इन पाठ्यक्रमों के भी परिणाम जारी करते हुए दाखिले की खिड़की खोल दी जाए। परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया विभागों को पूरी करनी है। 
विज्ञापन


स्नातक, परास्नातक समेत सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 31 अक्तूबर को पूरी कराई जा चुकी है। हालांकि अभी यह तय होना बाकी है, कि प्रवेश ऑफलाइन लिए जाएं या ऑनलाइन। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी का कहना है कि दिवाली के बाद प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। साथ ही विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए समन्वयकों की नियुक्ति कर प्रवेश की प्रक्रिया नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed