{"_id":"61a3bc159a7a1443c8609c44","slug":"allahabad-university-admission-in-llm-from-11-cutoff-released-allahabad-news-ald321471643","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : एलएलएम में प्रवेश 11 से, कटऑफ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : एलएलएम में प्रवेश 11 से, कटऑफ जारी
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एलएलएम में प्रवेश की खिड़की 11 दिसंबर से खुलेगी। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने एलएलएम में प्रवेश के लिए पहला कटऑफ जारी कर दिया है। वहीं, बीए में रविवार से दाखिले शुरू हो गए।
एलएलएम में प्रवेश के लिए 11 दिसंबर को सभी श्रेणी (अनारक्षित) में 176 या अधिक अंक, ओबीसी श्रेणी में 166 या अधिक, ईडब्ल्यूएस में 172 या अधिक, एससी श्रेणी में 145 या अधिक और एसटी श्रेणी में 110 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करनी है। काउंसलिंग दोपहर दो बजे से शुरू होगी। वहीं, बीए में पहले दिन 494 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। बीए में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 210 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। प्रवेश लेने वालों सभी श्रेणी (अनारक्षित) के 350 और एसटी वर्ग के 144 अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा बीकॉम में 190 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। ओबीसी श्रेणी के 24, ईडब्लयूएस श्रेणी के 75, एससी वर्ग के आठ और एसटी वर्ग के दो अभ्यर्थी शामिल हैं।
बीएससी होमसाइंस में आज से प्रवेश
- बीएससी होमसाइंस में सोमवार से दाखिले की खिड़की खुलेगी। 29 नवंबर को सभी श्रेणी (अनारक्षित) में 150 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 102 या अधिक, ओबीसी वर्ग में 55 या अधिक, एससी वर्ग में 110 या अधिक और एसटी वर्ग में 50 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है।
विज्ञापन
बीकॉम का नया कटऑफ जारी
- बीकॉम में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी किया गया है। सभी श्रेणी (अनारक्षित) में 168 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 150 या अधिक, एससी वर्ग में 124 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।