{"_id":"5d07f9778ebc3e50954c1e3f","slug":"allahabad-university-20-in-b-sc","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालयः बीएससी में 20, बीए में 23 से प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालयः बीएससी में 20, बीए में 23 से प्रवेश
Tue, 18 Jun 2019 02:05 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीएससी गणित के लिए 20 जून और बीए के लिए 23 जून से प्रवेश की खिड़की खुल जाएगी। इविवि प्रशासन ने सोमवार को इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। इस बार नए सॉफ्टवेयर के उपयोग से प्रवेश की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।
बीएससी गणित में प्रवेश के लिए अनारक्षित श्रेणी में 168 या अधिक अंक और अनुसूचित जनजाति वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। वहीं, बीए में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 192 या अधिक और अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। है। अभ्यर्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करनी है। काउंसलिंग अपराह्न दो बजे से शुरू होगी।
प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को एकेडमिक कार्ड एवं स्कोर कार्ड-2019, हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र की मूल एवं फोटोकॉपी, ट्रांसफर सर्टिफिकेट या माइग्रेशन सर्टिफिकेट की मूल कॉपी, अद्यतन जाति प्रमाणपत्र की मूल एवं फोटोकॉपी, हाल ही में खींची गई पासपोर्ट आकार की तीन फोटो और आधार कार्ड की मूल एवं फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी।
विज्ञापन
इस बार प्रवेश प्रक्रिया में नए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत कंप्यूटर कुछ सेकेंड में ही गणना कर लेगा कि किस विषय और श्रेणी में कितनी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं और कितनी सीटें खाली रह गई हैं। साथ ही पहली बार बीए में प्रवेश के लिए 2700 से अधिक कॉम्बिेनशन होगा। इस सॉफ्टवेयर के जरिये यह गणना भी हो जाएगी कि संबंधित अभ्यर्थी को किस विषय का कॉम्बिनेशन मिल सकता है।
इविवि के चैथम लाइन स्थित प्रवेश भवन में 19 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दौरान प्रवेश भवन में छात्रों के साथ अभिभावक भी आते हैं। इसी भीड़ में कुछ अराजकतत्वों के शामिल होने की भी आशंका बनी रहती है जो भीड़ का लाभ उठाकर प्रवेश प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने एसएसपी को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि 19 से 28 जून तक जिस दिन प्रवेश होने हैं, उन दिनों में सुबह 8.30 से प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते तक प्रवेश भवन में पुलिस बल की तैनाती की जाए।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इस बार सभी छात्र-छात्राओं को सामूहिक बीमा का लाभ मिलेगा। यह कवायद लंबे अर्से से चल रही थी लेकिन अब इस पर अंतिम मुहर लग चुकी है। विद्यार्थियों को प्रीमियम के रूप में 77 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए बीमा कंपनी का चयन भी कर लिया गया है।
पिछले दिनों हुई कार्य परिषद की बैठक में ही निर्णय लिया गया था कि छात्र-छात्राओं को सामूहिक बीमा का लाभ दिया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने की जिम्मेदारी डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार को सौंपी गई थी। सबसे पहले कंपनियों से निविदा मांगी गई। इसके तहत पांच बीमा कंपनियों ने टेंडर डाला, जिनमें सबसे कम रेट न्यू इंडिया इंश्योरेंस बीमा कंपनी का था। इविवि प्रशासन ने इस कंपनी का चयन कर लिया है। नए सत्र से छात्र-छात्राओं को सामूहिक बीमा का लाभ दिया जाएगा। दुर्घटना पर अधिकतम पांच लाख रुपये तक बीमे का भुगतान किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को प्रीमियम के रूप में 77 रुपये शुल्क प्रवेश के वक्त जमा करना होगा।