{"_id":"5c82bc8ebdec2214422f9c41","slug":"allahabad-to-reach-vande-bharti-in-just-6-08-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 6.08 घंटे में इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी वंदे भारत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 6.08 घंटे में इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी वंदे भारत
Sat, 09 Mar 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
vande bharat express
दिल्ली से इलाहाबाद अब महज 6.08 घंटे में पहुंच सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि वंदे भारत एक्सप्रेस अब 26 मार्च से इलाहाबाद जंक्शन अपने निर्धारित समय से पंद्रह मिनट पहले ही पहुंच जाएगी। वर्तमान में वंदे भारत 6.23 घंटे में नई दिल्ली से जंक्शन पहुंच रही है। पिछले माह 17 फरवरी ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में पांच दिन शुरू हुआ है। अभी यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर दिन में 12.23 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंच रही है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दिन में दो बजे वाराणसी पहुंचती है।
विज्ञापन
बीते कई दिन वंदे भारत अपने निर्धारित समय से पूर्व ही जंक्शन पहुंच जा रही है। इसे देखते हुए रेलवे ने इसके समय में अब आधिकारिक रूप से बदलाव करने का निर्णय लिया है। 26 मार्च से ट्रेन नई दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर कानपुर सुबह 10.18-10.20 बजे की बजाय 10.08-10.10 बजे ही पहुंच जाएगी। इसके बाद इलाहाबाद जंक्शन 12.23-12.25 की बजाय 12.08-12.10 बजे वंदे भारत पहुंचेंगी। वाराणसी पहुंचने का समय पहले की तरह दिन में दो बजे ही रहेगा। इसी तरह वापसी में ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन