{"_id":"5dcef8bb8ebc3e54bc047659","slug":"allahabad-state-university-semester-exam-2019-allahabad-news-ald2602862109","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विवि की परीक्षाओं में नकल, तीन साल के लिए केंद्र डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विवि की परीक्षाओं में नकल, तीन साल के लिए केंद्र डिबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज नारायण डिग्री कॉलेज से भारी मात्रा में जब्त की गई नकल सामग्री
कुलपति ने निरीक्षण के दौरान पकड़ी गड़बड़ी, बदला गया परीक्षा केंद्र
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। पहले दिन बीएड की परीक्षा थी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया और राज नारायण डिग्री कॉलेज, बेरुई में व्यापक पैमाने पर नकल पकड़ी। उन्होंने केंद्र को तीन साल के लिए डिबार कर दिया है। इस केंद्र की परीक्षाएं अब दूसरे परीक्षा केंद्र में आयोजित की जाएंगी।
कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नजर रखने के लिए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सुबह आठ से 11 बजे की पहली पाली की परीक्षा में उन्होंने राज नारायण पांडेय डिग्री कॉलेज, बेरुई का निरीक्षण किया। कुलपति के अचानक पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। कुलपति ने स्वयं कई कमरों के साथ पूरे कॉलेज परिसर की जांच की। इस दौरान कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नकल सामग्री का उपयोग करते हुए पकड़े गए। ऐसे छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं जब्त कर ली गईं।
कॉलेज परिसर से भारी मात्रा में नकल सामग्री जब्त की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति ने इस परीक्षा केंद्र को तीन साल के लिए डिबार कर दिया। इस केंद्र की आगामी परीक्षाएं अब कमलेश यादव गर्ल्स पीजी कॉलेज, झूंसी में आयोजित की जाएंगी। कुलपति ने कमलेश यादव गर्ल्स पीजी कॉलेज का भी निरीक्षण किया।