फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad prf.

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 28 मई और चार जून को!

Sun, 19 Mar 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Mar 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
allahabad prf.
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 28 मई और चार जून को संभावित है। परीक्षा इलाहाबाद में ही होगी। इन तिथियों पर परीक्षा कराने के लिए चुने गए केंद्रों को पत्र भेजा गया है। उनकी सहमति मिलने के बाद परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1155 पदों के लिए पिछले साल जुलाई और अगस्त में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके लिए 40 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जून से पहले ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का दावा किया गया था, लेकिन पहले आयोग में कोरम पूरा नहीं था तो उसके बाद विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। इसकी वजह से अभी तक परीक्षा की तारीख घोषित नहीं हो पाई है। ऐसे में जून से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद भी खत्म हो गई, लेकिन आयोग इससे पहले लिखित परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है। पिछली भर्ती की तरह इस बार भी परीक्षा सिर्फ इलाहाबाद में होगी। हर दिन दो पालियों में परीक्षा कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


इस तरह से दो तारीखों पर चार चरणों में परीक्षा होगी। आयोग के अफसरों के अनुसार पहले 21 और 28 मई को परीक्षा कराने की तैयारी की गई थी, लेकिन 21 मई को पीसीएस-2017 प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। इसलिए 21 मई की जगह चार जून को परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। हालांकि, परीक्षा तिथि पर अभी मुहर नहीं लगी है। चेयरमैन प्रभात मित्तल ने बताया कि  इन तिथियों पर परीक्षा कराने के लिए केंद्रों से सहमति मांगी गई है। उनका जवाब मिलने के बाद परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed