फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad police inspector mobilized 20 million

इलाहाबाद पुलिस ने दरोगा के लिए जुटाए 20 लाख

Mon, 16 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 16 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Allahabad police inspector mobilized 20 million
दरोगा शैलेंद्र सिंह के परिवार के लिए रुपये जुटाने की मुहिम ने अब रफ्तार पकड़ ली है। जिले की पुलिस 20 लाख रुपये जुटा चुकी है और अब तो बीएसएफ, सीआरपीएफ के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा दिए हैं। पेंशनर्स ने सोमवार को पुलिस लाइन में बैठक कर 12 हजार रुपये जुटा लिए।
विज्ञापन


रुपये जुटने की मुहिम में तीन एसओ खुलकर सामने आ गए हैं। पांच हजार रुपये हर दरोगा तथा सिपाही से 500 से एक हजार रुपये देने का अनुरोध किया गया है। रकम जुटाने में सिविल लाइंस थाना सबसे आगे रहा। अकेले इसी थाने से दो लाख रुपये एकत्र किए गए हैं। शहर के अन्य थानों से लगभग 10 लाख रुपये जुटाए गए हैं। ‘सूखे’ थानोें जार्जटाउन, कैंट और कर्नलगंज से भी ठीकठाक रकम जुटाने का दावा किया जा रहा है। 10 लाख रुपये गंगापार एवं यमुनापार के थानों से एकत्र किए गए हैं। गंगापार में तैनात एक एसओ के पास सोमवार उनके बीएसएफ और सीआरपीएफ में तैनात दरोगाओं ने फोन कर आर्थिक मदद की पेशकश की। एक एसओ ने दावा किया कि अफसरों ने भी मदद दी है। खाते में तो रकम भेजी गई ही है, कैश भी एकत्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed