{"_id":"aa4760baac30899a58d76a399e118a5b","slug":"allahabad-news-hindi-news-750","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने दावेदारों से मांगा जाति का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने दावेदारों से मांगा जाति का हिसाब
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
जातिगत राजनीति पर सपा और बसपा को घेरने वाली कांग्रेस खुद जातीय समीकरण में उलझ गई है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों से आवेदन मांगे थे। आवेदन पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छपवाए, जिसमें सभी दावेदारों से पूछा गया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में किस जाति के कितने लागे रहते हैं। इससे स्पष्ट है कि टिकट फाइनल करते वक्त पार्टी के नेता संबंधित विधानसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण को ही आधार बनाएंगे। चर्चा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस सपा और बसपा को उन्हीं के हथियार से मात देने की तैयारी में है।
जिला कांग्रेस कमेटी के जीरो रोड स्थित कार्यालय में सोमवार को टिकट के दावेदारों से आवेदन पत्र भरवाए गए। शहर उत्तरी को छोड़ अन्य सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 67 कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए दावेदारी की और फॉर्म भरे। फॉर्म में टिकट के दावेदार को नाम-पते के साथ यह जानकारी देनी थी कि कोई क्षेत्रीय चुनाव लड़े हों तो उसका उल्लेख करें और विधानसभा चुनाव लड़ने के पीछे क्या उद्देश्य है। इसके अलावा पूरे फॉर्म में सिर्फ जातियों के बारे में जानकारी मांगी गई। एक तरफ जातियों का नाम लिखा गया और दूसरी तरफ रिक्त स्थान छोड़ दिया गया, जिसमें आवेदक को संबंधित जाति की आबादी के बारे में जानकारी देनी थी।
इसमें मुस्लिम सहित ब्राह्मण, ठाकुर, बनिया, कायस्थ, मल्लाह, बिंद, यादव, पटेल, कुम्हार, सोनार, कहार, मौर्या, लोहार, कोल, मुसहर, पासी आदि जातियों के अलग-अलग कॉलम शामिल थे। अंत में कुल मतदाताओं की संख्या बतानी थी। फॉर्म के प्रारूप से स्पष्ट है कि कांग्रेस भी आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के जातीय समीकरण के आधार पर ही टिकट फाइनल करेगी।
विज्ञापन
शहर उत्तरी से किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। दरअसल, शहर उत्तरी से मौजूदा कांग्रेस विधायक अनुग्रह नारायण सिंह का टिकट पक्का माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह सीट कांग्रेस ने उनके लिए रिजर्व कर रखी है। इसी वजह से शहर उत्तरी से किसी दावेदार का फॉर्म नहीं स्वीकार किया गया।
जिला कांग्रेस के बाद अब शहर कांग्रेस कार्यालय में भी टिकट के दावेदारों से दो फरवरी को आवेदन फॉर्म भरवाए जाएंगे। शहर में तीन विधानसभा क्षेत्र शहर उत्तरी, दक्षिणी एवं पश्चिमी शामिल हैं लेकिन शहर कांग्रेस कमेटी ने सिर्फ शहर दक्षिणी और शहर पश्चिमी के लिए आवेदन मांगे हैं। चौक स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक फॉर्म वितरित किए जाएंगे। शहर कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने बताया कि ऊपर से निर्देश मिल हैं कि सिर्फ शहर दक्षिणी और पश्चिमी के लिए ही आवेदन लिए जाएं।