{"_id":"5fa8e0e9f71b7511f4386b3d8b548d1e","slug":"allahabad-news-hindi-news-747","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की सालगिरह के दिन ही होगा अंतिम संस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की सालगिरह के दिन ही होगा अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की शादी की सालगिरह के दिन ही उनकी पत्नी सुधा त्रिपाठी का अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का विवाह दो फरवरी 1959 को हुआ था। शादी की सालगिरह वाले दिन ही सुधा त्रिपाठी का अंतिम संस्कार होने की बात सुनकर भाजपा के तमाम नेताओं की आंखें नम हो गईं। मंगलवार को होने वाले उनके अंतिम संस्कार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य आदि नेता शामिल होंगे।
राज्यपाल केशरीनाथ की पत्नी सुधा मूल रूप से वाराणसी के विशेश्वरगंज की निवासी थीं। उनके पिता सत्यनारायण मिश्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। 31 मई 1939 को जन्मी सुधा त्रिपाठी के कुल चार भाई-बहन हैं। उनके छोटे भाई सुरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि वह शुरू से ही पंडित जी (केशरी नाथ त्रिपाठी) का मार्गदर्शन करती रही हैं। पंडित जी के राजनीतिक करियर में उन्होंने कभी भी दखलअंदाजी नहीं की। सिर्फ अपने तीन बच्चों के लालन पोषण में उन्होंने अपना ध्यान केंद्रित किया। केशरी नाथ के यूपी में विधानसभा स्पीकर, पश्चिमी बंगाल में राज्यपाल बनने के बाद भी वह उनके साथ नहीं रहीं। शादी के बाद वह हमेशा इलाहाबाद में ही अपने परिवार के साथ रहीं। उधर उनके निधन के बाद भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय की मौजूदगी में एक शोकसभा हुई।
इसमें देवेंद्र मिश्र, कमेलश कुमार, विजय मिश्र, डा. बीबी अग्रवाल, रणजीत सिंह, रवींद्र मिश्र, रितेश मिश्र, आशुतोष धवल, कमलेश सिंह, चंद्रमा यादव आदि मौजूद रहे। भाजपा सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी के साथ सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। पार्षद गणेश केसरवानी, सोनिका अग्रवाल, किरन जायसवाल, पूर्व पार्षद विजय वैश्य, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी आदि ने भी शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में हंसवाहिनी संस्था की ओर सुधा त्रिपाठी के निधन पर डा. आभा श्रीवास्तव, सुधांशु उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी, दिनेश तिवारी, विभवनाथ भारती, शशांक शेखर, शशांक त्रिपाठी, सुशील मिश्र, इविवि के डा. अविनाश श्रीवास्तव, डा. विनय चतुर्वेदी, भारत उदय सेवा संस्थान के राम प्रसाद यादव, आनंद जी टंडन, आर्यावर्त विकास मंच के अरविंद कुमार उपाध्याय, शैलेंद्र अवस्थी, श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के गिरिजा शंकर मिश्र, शैलेंद्र अवस्थी, कृष्ण चंद्र द्विवेदी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।