{"_id":"4934892f2a17d7ff0589436541e79388","slug":"allahabad-news-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बजरंगी भाईजान’ के आते ही ‘बाहुबली’ किनारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बजरंगी भाईजान’ के आते ही ‘बाहुबली’ किनारे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 18 Jul 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। सलमान खान अभिनीत ‘बजरंगी भाईजान’ ने दक्षिण भारत की चर्चित फिल्म ‘बाहुबली’ को अपने रिलीज के पहले ही दिन किनारे कर दिया। रिलीज के पहले दिन ‘बजरंगी भाईजान’ ने सर्वाधिक सिनेमाघरों की स्क्रीन पर कब्जा कर लिया और करोड़ों का बिजनेस करने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ एक हफ्ते बाद ही ज्यादातर सिनेमाघरों के पर्दे से उतर गई। ‘बजरंगी भाईजान’ के लिए के लिए सिनेमाघरों की टिकट विंडों पर लंबी लाइन लगी रही और पहले ही दिन 90 फीसदी शो हाउसफुल रहे।
‘बजरंगी भाईजान’ के पहले ही दिन विभिन्न सिनेमाघरों में 52 शो चले। इस साल अब तक जितनी फिल्में रिलीज हुईं हैं, उनमें से किसी भी फिल्म के पहले दिन इतनी संख्या में शो नहीं चले। रिलीज के दिन पीवीआर में फिल्म के 14 शो, स्टारवर्ड में 11, पायल एवं झंकार में छह, पैलेस में पांच और राजकरन, अवतार, चंद्रलोक एवं सरगम सिनेमा में चार-चार शो चले। इन सिनेमाघरों में फिल्म का नून और मैटिनी शो हाउसफुल रहा लेकिन उसके बाद के शो में दर्शकों की संख्या 10 फीसदी तक कम हो गई। फिल्म की ओपनिंग देख मनोरंजन कर विभाग के अफसर काफी उत्साहित हैं।
एक हफ्ते में ही विभाग को ‘बाहुबली’ से लाखों रुपये टैक्स मिल गया। अब ‘बजरंगी भाईजान’ से और बेहतर की उम्मीद लगाई जा रही है। अफसरों का कहना है कि फिल्म के रिलीज होने के दौरान लगातार तीन दिनों की छुट्टी पड़ जाने से सिनेमाघरों में दर्शकों की खासी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है। रिलीज के पहले दिन ऐसा ही हुआ। शनिवार को ईद और रविवार को साप्ताहिक अवकाश पर यह फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है।