फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

आबादी की ओर बढ़ने लगीं गंगा-यमुना

Sat, 18 Jul 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 18 Jul 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का असर गंगा-यमुना में दिखने लगा है। नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण निचले इलाकों में बसने वाले लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। गंगा की अपेक्षा यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नैनी में यमुना के जलस्तर में प्रतिघंटे आठ सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ दारागंज, बघाड़ा, सलोरी, ओम गायत्री नगर, गोविंदपुर, चिल्ला, शिवकुटी, रसूलाबाद, मेहंदौरी से लेकर बेली गांव, ऊंचवागढ़ी, गंगा नगर, नेवादा तथा यमुना किनारे बसे मीरापुर, सदियाबाद, करेलाबाग, शम्स नगर आदि में रहने वालों की चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि गंगा-यमुना अभी आबादी से दूर हैं, लेकिन जलस्तर में जिस रफ्तार से वृद्धि हो रही है, अगले कुछ दिनों में पानी आबादी तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर फाफामऊ में दो सेंटीमीटर और छतनाग में 11 सेंटीमीटर बढ़ा। इसकी अपेक्षा यमुना के जलस्तर 63 सेंटीमीटर बढ़ गया। यह वृद्धि सुबह दस से शाम छह बजे के बीच दर्ज की गई। यमुना में तेजी से हो रही वृद्धि का असर गंगा पर भी पढ़ेगा, क्योंकि यमुना का जलस्तर जितनी तेजी से बढ़ेगा, गंगा को पीछे ढकेलेगा। इससे गंगा का जल आबादी की ओर बढ़ेगा। जानकारों का कहना है उत्तराखंड में लगातार तेज बारिश हो रही है। इसकी वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में जलस्तर और तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को नदियों का जलस्तर
गंगा फाफामऊ 79.000 मीटर
गंगा छतनाग   75.230 मीटर
यमुना नैनी     75.570 मीटर

बख्शी बांध पंपिंग स्टेशन एवं दारागंज मोरी गेट पंपिंग स्टेशन में दो पंप खराब होने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या खड़ी हो सकती है। मोरीगेट के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत भी अब तक नहीं हुई। इससे बाढ़ का पानी शहर में प्रवेश करने का खतरा है। बख्शी बांध पंपिंग स्टेशन में 30 क्यूसेक का तथा मोरी गेट पर पंप नंबर नौ काफी दिनों से खराब है। पहले इसकी देखरेख की जिम्मेदारी जल निगम के पास थी लेकिन अब जलकल विभाग को दे दी गई है। पार्षद शिव सेवक सिंह का कहना है कि जलकल विभाग के पास संसाधनों की कमी है। जीएम वीएन द्विवेेदी का कहना है कि पंपों को मरम्मत के लिए भेजा गया है। शनिवार या रविवार को पंप आ जाएंगी। उसके बाद उन्हें लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed