फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

चांद की दीद, आज मनेगी ईद

Sat, 18 Jul 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 18 Jul 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद। रमजान के उनतीस रोजों के बाद ही शुक्रवार को ईद का चांद दिखा, लिहाजा शनिवार को ईद मनाई जाएगी। चांद की तस्दीक के बाद इसका ऐलान किया गया। इसके साथ ही रोजेदारों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं चांद रात पर ईद की तैयारियों को कपड़ों से लेकर खाने-पीने की चीजें खरीदने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


सुन्नी मरकजी रुयते हिलाल कमेटी कदीम जामा मस्जिद चौक के शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी, नायब शहर काजी मौलाना मोहम्मद मुजाहिद हुसैन रजवी और नायाब शहर काजी मौलाना सैयद रईस अख्तर की ओर से इसका ऐलान किया गया। वहीं मरकजी मजलिस रुयते हिलाल कमेटी जामा मस्जिद वसीउल्लाह के सचिव डॉ.अहमद मकीन की ओर से चांद का ऐलान किया गया। शिया जामा मस्जिद चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने चांद की तस्दीक के साथ शनिवार को ईद मनाए जाने का ऐलान किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को रमजान के ‘आखिरी जुमे’ पर शिया जामा मस्जिद चक, जामा मस्जिद चौक, रोशनबाग स्थित जामा मस्जिद हजरत शाह वसीउल्ला सहित शहर की तमाम मस्जिदों में अलविदा की खास नमाज अदा की गई। इस दौरान माहे रमजान, रोजों की फजीलतें बयां करने के साथ ही खुत्बे में फितरा के बारे में जानकारी दी गई। अंत में मुल्क में अमन-चैन, तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाजियों केलिए इबादतगाहों में खास इंतजाम किए गए थे, बावजूद इसके बारिश की वजह से कई जगहों पर नमाजियों को दिक्कतें आईं। शिया जामा मस्जिद चक के बाहर नमाजियों के लिए इंतजाम किए गए थे लेकिन सड़क पर बहते पानी की वजह से कई बार दरियां समेटनी पड़ीं। ऐसे में तमाम नमाजियों को दिक्कतें आईं।

00 कब कहां होगी ईद की नमाज
ईदगाह/सुबह नौ बजे
जामा मस्जिद, चौक/सुबह नौ बजे
जामा मस्जिद, वसीउल्लाह/9.30बजे
शिया जामा मस्जिद, चक/10 बजे
मस्जिदे अरशदी/सुबह नौ बजे
मस्जिद खानकाहे अजमली/10.30 बजे
मस्जिद मजलूम शाह/सुबह 7.30 बजे
जामिया दारुस्लाम जेके आशियाना/आठ बजे
मस्जिद अफजलुल मदारिस/7.30बजे
काजीजी की म्िस्जद/9.30 बजे
दरगाह मौला अली/9.15 बजे
दरगाह इमाम हुसैन/10.30 बजे
बैतुस्सलात, करेली/9.00 बजे
मस्जिद सैयदवाड़ा/9.30 बजे
मस्जिदे नूर, दायराशाह/9.00 बजे
मस्जिदे आजम/सुबह नौ बजे
जामियातुल अब्बास, अरबी
कालेज, वीआईपी कालोनी/सुबह 9.30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed