{"_id":"5b490b5104778dd806d875c867efd88c","slug":"allahabad-news-hindi-news-187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के 405 पदों के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के 405 पदों के लिए नामांकन आज से
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव का शोर थमा तो अब ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव ने जोर पकड़ लिया है। पहले चरण के तहत सोमवार से यमुनापार के पांच ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के 405 और ग्राम पंचायत सदस्य के 5261 पदों के लिए नामांकन शुरू होने जा रहा है। नामांकन 16 एवं 17 नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।
पहले चरण के तहत मेजा, उरुवा, कोरांव, मांडा और करछना ब्लॉक में नामांकन होना है। नामांकन ब्लॉक मुख्यालयों में होगा, सो इसके लिए अलग से काउंटर लगा दिए गए हैं। साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेजा में ग्राम प्रधान के 75 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 959, उरुवा में ग्राम प्रधान के 66 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 858, कोरांव में ग्राम प्रधान के 115 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 1493, मांडा में ग्राम प्रधान के 69 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 913 और करछना में ग्राम प्रधान के 80 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 1038 पदों के लिए उम्मीदवार नामांकन पत्र भरेेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच 18 एवं 19 नवंबर को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक, नाम वापसी 20 नवंबर को सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक और इसके ठीक बाद चुनाव चिह्न आवंटन होगा जबकि मतदान 28 नवंबर को होगा।