फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

सीएचएसएल में आधे से अधिक ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 16 Nov 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 16 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) की दूसरे चक्र की परीक्षा में आधे से अधिक 52 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सीएचएसएल परीक्षा के दूसरे चरण में चार परीक्षार्थियाें को इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के जरिए नकल करते पकड़ा गया। एसएससी ने चारों परीक्षार्थियों को तीन वर्ष तक परीक्षा से डिबार कर दिया है।
विज्ञापन


पकड़े गए परीक्षार्थियों में गोरखपुर से दो, पटना-इलाहाबाद से एक-एक शामिल हैं।
एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से हुई सीएचएसएल परीक्षा में पंजीकृत 515042 परीक्षार्थियों में से मात्र 47.62 फीसदी ही परीक्षा में शामिल हुए। सीएचएसएल परीक्षा के लिए एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से यूपी एवं बिहार के 14 शहरों में 567 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि परीक्षा के दौरान आयोग की ओर से नकलचियों को पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल में मोबाइल से नकल करने वाले चार अभ्यर्थी पकड़े गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त किसी भी केंद्र से परीक्षा में गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। इलाहाबाद में पंचम लाल आश्रम इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी अनूप को मोबाइल के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करते पकड़ा गया। इस परीक्षार्थी को आयोग ने तीन वर्ष तक एसएससी की परीक्षाओं से डिबार कर दिया। इसके अतिरिक्त गोरखपुर में पहली बार मोबाइल के जरिए नकल करते दो परीक्षार्थी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नकलचियों पर अंकुश लगाए जाने के बाद एसएससी की परीक्षाओं में लगातार परीक्षार्थियों की उपस्थिति कम हो रही है। इलाहाबाद में सीएचएसएल की दूसरे चक्र की परीक्षा में मात्र 45 फीसदी उपस्थिति रही जबकि पहले चक्र की परीक्षा में 58.20 उपस्थिति रही। एसएससी परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतियोगियों का कहना है कि लगातार परीक्षा के प्रश्नपत्र आउट होने के कारण मनोबल टूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed