{"_id":"e9c46ffba0083ea891308e1df79cc4d5","slug":"allahabad-news-hindi-news-185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में रविवार को संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) की ओर से एक रैली निकाली गई। रैली में काफी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे से निकली रैली केपी कालेज तक गई। इस दौरान पोस्टर, बैनर के जरिये लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के बारे में बताया गया।
विभाग की ओर से शाम को भी सिविल लाइंस क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें भी काफी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में शामिल होने वालों में एआरटीओ प्रशासन एके सिंह, एआरटीओ आरके सिंह, आरके सरोज आदि अफसर प्रमुख रूप से शामिल रहे। बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को संभागीय परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के पालन करने तथा आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला भी अपराह्न दो बजे से शुरू होगी।