फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

एसएससी परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने आरक्षित सीटों पर किया कब्जा

Sun, 15 Nov 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद। रविवार को इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ी। रूट चाहे दिल्ली का हो या फिर मुंबई का। इलाहाबाद से सभी दिशाओं की ओर जाने वाली ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस रहीं। ट्रेनों में भीड़ का आलम ये रहा कि रविवार को प्रयागराज, दिल्ली दूरंतो, नौचंदी, ब्रह्मपुत्र मेल समेत कई ट्रेनों के स्लीपर और थर्ड एसी में नो रूम हो गया। इस बीच इलाहाबाद में एसएससी की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की भीड़ ने स्थिति और विकट कर दी। बहुत से परीक्षार्थियों ने संगम, नौचंदी आदि ट्रेनों की आरक्षित बर्थ पर कब्जा कर लिया। परीक्षार्थी एसी कोच में भी घुस गए। वहां उनकी यात्रियों से झड़प भी हुई।
विज्ञापन


दीपावली पर्व मनाने के बाद रविवार को ही हजारों लोगों ने अपने गंतव्य की राह पकड़ ली। नतीजा यह रहा कि तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई। गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस, 12275 दूरंतो एक्सप्रेस, 14511 नौचंदी, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12427 रीवा, 14055 ब्रह्मपुत्र मेल आदि ट्रेनों में आज स्लीपर श्रेणी में नो रूम हो गया, जबकि थर्ड एसी श्रेणी में प्रतीक्षा सूची काफी ज्यादा हो गई। यही स्थिति मुंबई, पुणे, हावड़ा, चेन्नई, मेरठ, जयपुर, बरेली, गोरखपुर रूट की तरफ जाने वाली ट्रेनों की भी रही। दिल्ली रूट की शिवगंगा, मंडुवाडीह सुपरफास्ट, मगध, पूर्वा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 500 के पार रही।
विज्ञापन


 इस बीच हजारों की संख्या में एसएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में शिरकत करने आए परीक्षार्थियों की भीड़ से भी इलाहाबाद जंक्शन पर यात्रियों की खासी भीड़ हो गई। बहुत से परीक्षार्थी संगम, नौचंदी एवं कुछ अन्य ट्रेनों के आरक्षित कोचों में घुस गए। परीक्षार्थियों ने यात्रियों की बर्थ भी कब्जा कर ली। संगम एक्सप्रेस में परीक्षार्थियों द्वारा आरक्षित सीट में कब्जा कर लिए जाने पर यात्रियों ने एतराज जताया तो परीक्षार्थी उन्हीं से भिड़ गए। नौचंदी के भी स्लीपर कोच में परीक्षार्थियों की यात्रियों से झड़प हुई। इसके पूर्व सुबह हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में भी काफी परीक्षार्थी घुस गए। बाद में उनमें से कुछ परीक्षार्थी खासी मशक्कत के बाद बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने रविवार को इलाहाबाद से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलवाई। स्पेशल ट्रेन भी आज पूरी पैक गई। हालांकि इसमें सफर करने वाले यात्रियों की शिकायत रही कि उनसे रेलवे ने तत्काल श्रेणी का किराया वसूला। बता दें कि सुपरफास्ट ट्रेन के स्लीपर श्रेणी में दिल्ली का किराया 340 रुपये है, जबकि इलाहाबाद-आनंद विहार स्पेशल में सफर करने वाले यात्रियों से रेलवे ने 465 रुपये किराये के रूप में वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed