{"_id":"253c1684ed2be5e7de7667ce6ed9f60d","slug":"allahabad-news-hindi-news-182","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं को मिला मंच, जुटे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं को मिला मंच, जुटे मेधावी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से रविवार को इलाहाबाद और प्रतापगढ़ में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में हजारों परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रतापगढ़ में एक ही पाली में हुई परीक्षा में तकरीबन एक हजार परीक्षार्थी रहे। इलाहाबाद में पहली पाली में कक्षा नौ-दस और दूसरी पाली में कक्षा 11-12 के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। यहां तकरीबन तीन हजार परीक्षार्थियों ने मौजूदगी दर्ज कराई। दोनों ही जिलों में परीक्षार्थियों में उत्साह के साथ दूसरे से बेहतर करने की होड़ रही।
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी एक नए अनुभव से गुजरे। स्तर के अनुसार दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र के चार सेट तैयार किए गए थे ताकि परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे। निर्धारित नब्बे मिनट के अतिरिक्त परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए अलग से समय दिया गया था। कक्ष निरीक्षकों की ओर से परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी दी गई। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास दिखा।