फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

मौसम ने ली करवट, काले घने बादलों के साथ बूंदाबांदी

Tue, 22 Sep 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 22 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
गंगा के मैदान में पिछले कई दिनों से डेरा जमाए पछुवा हवाओं पर नम पुरवइया भारी क्या पड़ी, सोमवार का मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पहले तो सुबह आसमान में बादल छाए और फिर शाम को शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो गई। हालांकि  मौसम के इस बदले मिजाज और बूंदाबांदी का पारे और नमी पर कोई खास असर नहीं दिखायी पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्र्री और न्यूनतम तापमान  27.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


 जबकि अधिकतम आर्र्दता 92 प्रतिशत व न्यूनतम आर्र्दता 62 प्रतिशत दर्ज की गई। नम पुरवइया ने जोर पकड़ा तो मौसम का पूरा तानाबाना ही सोमवार की शाम को बदल गया। पहले तो काले घने बादल छाए और फिर बूंदाबांदी हुई। एकबारगी लगा कि झमाझम बारिश होगी, लेकिन भारी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे शहरियों को झटका लगा। थोड़ी देर बूंदाबांदी के बाद बादल रफूचक्कर हो गए। हालांकि मौसम केइस बदले का मिजाज को लेकर विज्ञानी उत्साहित है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में यदि नम पुरवइया गंगा के मैदान में सक्रिय रही तो बारिश हो सकती है। जिसकी पूरी उम्मीद भी नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed